manik saha biography in hindi
manik saha biography in hindi

Manik Saha Latest News – माणिक साहा त्रिपुरा के वर्तमान सीएम है. इससे पहले भी वे राज्य के सीएम रह चुके है. पार्टी ने उन्ही के नेतृत्व में त्रिपुरा 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा, जीत हुई और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया. लेकिन क्या आप जानते है, माणिक साहा नेता बनने से पहले एक डेंटल सर्जन रहें है और उन्होंने प्रारंभिक करियर एक डेंटल सर्जन व प्रोफेसर के तौर पर बनाया था. मगर बाद में जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा, तो इस क्षेत्र में भी वे लगातार सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ने लगे. मुख्यमंत्री बनने से पहले वे त्रिपुरा से राज्यसभा का सदस्य भी रह चुके है.

इस लेख में हम आपको उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा की जीवनी (Manik Saha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

माणिक साहा की जीवनी (Manik Saha Biography in Hindi)

पूरा नाम डॉ. माणिक साहा
उम्र 70 साल
जन्म तारीख 8 जनवरी 1953
जन्म स्थान अगरतला, त्रिपुरा, भारत
शिक्षा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी
कॉलेज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ
वर्तमान पद त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री
व्यवसाय प्रोफेसर और राजनेता
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम माखन लाल साहा
माता का नाम प्रिया बाला साहा
पत्नी का नाम स्वप्ना साहा
बच्चे दो बेटियां
बेटियों का नाम अस्मिता साहा और त्रिशिता साहा
स्थाई पता मस्जिद रोड, सांतिपारा, अगरतला, त्रिपुरा
वर्तमान पता कृष्ण मंदिर के सामने, अगरतला, त्रिपुरा
कार्यालय का पता कमरा नंबर 301, ब्लॉक-1 राज्य सिविल सचिवालय, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, कुंजाबन, अगरतला
फोन नंबर 0381-2414077
ईमेल tripurainfoagt@gmail.com

माणिक साहा का जन्म और परिवार (Manik Saha Birth & Family)

माणिक साहा का जन्म 8 जनवरी 1953 को त्रिपुरा के अगरतल्ला जिले में एक व्यवसायी के घर हुआ था. उनके पिता का नाम माखन लाल साहा और उनकी माँ का नाम प्रिया बाला था.

उनकी पत्नी का नाम स्वप्ना है. उनकी दो बेटियां है, उनके नाम है, अस्मिता साहा और त्रिशिता साहा. बड़ी बेटी डॉ अस्मिता साहा पेशे से डॉक्टर है. माणिक साहा धर्म से हिन्दू है.

माणिक साहा की शिक्षा (Manik Saha Education Qualification)

माणिक साहा की प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह शहर त्रिपुरा से ही हुई थी, वे उमाकांत अकादमी, अगरतल्ला से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. बाद में वे मेडिकल की पढाई के लिए पटना चले गए. 1982 में डेंटल कॉलेज, पटना से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) पूरी की.

उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे लखनऊ चले गए और (1991-1995) में उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से मास्टर की पढाई की.

माणिक साहा पेशे से एक डेंटिस्ट रहें है और राजनीति में आने से पहले वे डेंटल कॉलेज में पढ़ाया करते थे. वे हपनिया स्थित त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे. इसके अलावे वे त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएसशन के अध्यक्ष भी थे.

माणिक साहा का राजनीतिक करियर (Manik Saha Political Career)

माणिक साहा की राजनीतिक यात्रा दो भागो में बंटी हुई है पहली यात्रा कांग्रेस के साथ और दूसरी भारतीय जनता पार्टी के साथ. माणिक साहा 2016 से पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे. हालांकि कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले वे एक डेंटिस्ट सह-प्रोफेसर हुआ करते थे.

उन्होंने 2016 में भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा की सदस्यता लेते ही राज्य में उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ने लगा. वे पार्टी में बड़े पद प्राप्त करने में अन्य साथी नेताओ से आगे रहें. बताया जाता है इससे पार्टी के अन्य नेताओ में कई बार नाराजगी भी देखने को मिली. मगर उस नाराजगी को पार्टी नेतृत्व के द्वारा दूर गई और पार्टी व पार्टी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर राज्य में पार्टी को आगे लाने में जुट गए.

माणिक साहा को 2020 में त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष बना दिया. इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ ही श्री साहा पर राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का दायित्व भी बढ़ गया. किसी क्षेत्र में किसी पार्टी को आगे बढ़ाने में जनाधार की सबसे बड़ी भूमिका होता है और साहा ने उस जिम्मेदारी को निभाया. साहा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहें. परिणाम यह हुआ कि उन्हें पहली बार 2022 को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया गया.

माणिक साहा को पहली बार 15 मई 2022 को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया. वे 60 सदस्य वाले त्रिपुरा विधानसभा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. पार्टी नेतृत्व उनके साफ सुथरी छवि के कारण उन्हें राज्य का कमान सँभालने की जिम्मेदारी दी थी उन्हें बिप्लब कुमार देव के स्थान पर मुख्यमंत्री बनाया गया था बिप्लब देव ने 14 मई, 2022 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था. राजनीति में ऐसा बहुत कम होता है कि कोई नेता कम समय में राज्य का शासन चलाने की जिम्मेदारी दे दी गई हो.

हालांकि इससे पहले माणिक साहा 2020 में त्रिपुरा से राज्यसभा सदस्य के रूप में भी नामित हो चुके थे. 60 सदस्यी त्रिपुरा विधानसभा वाले राज्य में राज्यसभा के केवल एक सीट है.

फरवरी 2023 को त्रिपुरा में माणिक साहा के मुख्यमंत्री रहते विधानसभा चुनाव हुए. जीत आसान नहीं थी, क्योकि राज्य में भाजपा की सीधी टक्कर लेफ्ट-कांग्रेस और टीएमसी से थी. दूसरी ओर पार्टी एंटी इनकंबेंसी का भी सामना कर रही थी. हालांकि चुनाव से एक वर्ष पूर्व ही पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री बदलकर एंटी इनकंबेंसी वाले फैक्टर का काट निकाल ली थी.

भाजपा की यह रणनीति सफल रही और राज्य में भाजपा व उसके सहयोगी गठबंधन ने मिलकर 60 सदस्य वाले विधानसभा में से 32 सीट पर जीत हासिल करने में सफलता पायी. इस प्रकार राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया.

भाजपा तात्कालिक मुख्यमंत्री माणिक साहा को चुनाव से पहले ही औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर पेश किया गया था. परिणामतः पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा किया.

8 मार्च, 2023 को माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अपने दूसरे कार्यकाल के रूप में वे त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री बने.

पार्टी नेतृत्व के द्वारा माणिक शाह को राज्य में अधिक महत्व देने का मुख्य कारण यह रहा है कि उन्होंने राज्य में भाजपा का जनाधार को बढ़ाया. 2020 में साहा ने भाजपा त्रिपुरा के अध्यक्ष रहते पार्टी में 7 लाख से अधिक नए सदस्यों को जोड़ा. इसके अलावे दूसरा कारण यह भी रहा है कि श्री शाह पेशे से एक डेंटिस्ट रहें है और उनकी छवि राज्य में बेदाग रही है, इसलिए पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा राज्य में उनसे बेहतर अन्य कोई उम्मीदवार फिलहाल नहीं दिखा और उन्हें राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया.

माणिक साहा की उपलब्धियां (Manik Saha Political Achievements)

  • 2016 – कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए
  • 2020 – त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
  • 2020 – त्रिपुरा से भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सदस्य चुने गए
  • 2022 – त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री नियुक्त
  • 2023 – त्रिपुरा के बोर्डोवली विधानसभा सीट से जीत हासिल की (वर्तमान विधायक)
  • 2023 – त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री नियुक्त (त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री)

माणिक साहा की संपत्ति (Manik Saha Net Worth)

  • खेती वाली जमीन – Nil
  • गैर-खेती वाली जमीन – Nil
  • कमर्शियल बिल्डिंग – 5,00,00,000 करोड़ रूपये
  • आवासीय भवन – 7,80,00,000 करोड़ रूपये
  • कैश – 2,55,341 लाख रूपये
  • बैंक डिपॉजिट एवं अन्य जमा – 60,31,241 लाख रूपये
  • बांड्स एवं शेयर – Nil
  • वाहन – 12,65,000 लाख रूपये
  • ज्वेलरी – 18,70,000 लाख रूपये
  • अन्य सम्पत्ति – 12,50,000 लाख रूपये
  • कुल संपत्ति – 13,90,29,020 करोड़ रूपये

Note – संपत्ति की जानकारी 2023 में त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव के समय उनके द्वारा शपथ-पत्र (Affidavit) में दी गई है.

इस लेख में हमने त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री माणिक साहा की जीवनी (Manik Saha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Leave a Reply