Facebook Instagram Twitter Website Youtube
  • होम
  • बड़ी खबर
  • बिहार चुनाव
  • माननीय
    • बायोग्राफी
    • जन्मदिन
  • सिर्फ़ यहीं
  • विशेष रिपोर्ट
  • कानों देखी
  • सियासत
    • तीखी बात
  • बॉलीवुड पॉलिटिक्स
  • सोशल मीडिया
    • वायरल
    • वायरल सच
    • हलचल
  • NewsTalks Live
Search
Logo
Thursday, December 11, 2025
Facebook
Instagram
Twitter
Website
Youtube
Logo
spot_img
  • होम
  • बड़ी खबर
  • बिहार चुनाव
  • माननीय
    • बायोग्राफी
    • जन्मदिन
  • सिर्फ़ यहीं
  • विशेष रिपोर्ट
  • कानों देखी
  • सियासत
    • तीखी बात
  • बॉलीवुड पॉलिटिक्स
  • सोशल मीडिया
    • Allवायरलवायरल सचहलचल
      Misc

      ऑपरेशन सिंदूर क्या है? | Operation Sindoor In Hindi

      8 May 2025
      बड़ी खबर

      ‘एक सेकंड के लिए भी…’ अक्षय की ‘केसरी 2’ के लिए शशि थरूर ने कह दी ये बात

      29 Apr 2025
      सोशल मीडिया

      मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने गणतंत्र दिवस पर की पीएम मोदी की तारीफ, वीडियो वायरल..

      26 Jan 2025
      दिल्ली चुनाव

      दिल्ली में बीजेपी का ‘दुल्हा’ गुम हुआ तो अरविंद केजरीवाल बने ‘राजा बाबू’

      6 Jan 2025
  • NewsTalks Live
Home माननीय बायोग्राफी सी आर पाटिल की जीवनी | C. R. Patil Biography in Hindi
  • माननीय
  • बायोग्राफी

सी आर पाटिल की जीवनी | C. R. Patil Biography in Hindi

By
पॉलिटॉक्स ब्यूरो
-
1 Apr 2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Tumblr
    c. r. patil biography in hindi
    c. r. patil biography in hindi

    C. R. Patil Latest News – सी आर पाटिल गुजरात बीजेपी के वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री है. पाटिल इससे पहले गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके है. वह पिछले 36 वर्षो से राजनीति सक्रिय है. वह बीजेपी के उन नेताओं में आते है जिन्होंने अपनी राजनीति बीजेपी से ही शुरू की और सदैव पार्टी का एक विश्वासी कार्यकर्त्ता की तरह किसी भी परिस्थिति में पार्टी के साथ बने रहे. पाटिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष करीबी नेता माना जाता है. माना जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी की ईच्छा से ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया. उनके नाम अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले सांसद में भी रहा है. उनका रिकॉर्ड रहा है कि वह अपने पहले चुनाव की तुलना में बाद के चुनाव अधिक मतों से जीतते है. वह गुजरात के नवसारी से 2009 से लगातार जीतते आ रहे है. इस लेख में हम आपको भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में मंत्री श्री सी आर पाटिल की जीवनी (C. R. Patil Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

    सी आर पाटिल की जीवनी (C. R. Patil Biography in Hindi)

    पूरा नाम चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल
    उम्र 70 साल
    जन्म तारीख 16 मार्च 1955
    जन्म स्थान जलगाँव, महाराष्ट्र
    शिक्षा आईटीआई
    कॉलेज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरत
    वर्तमान पद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री
    व्यवसाय राजनीतिज्ञ, व्यापार
    राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
    वैवाहिक स्थिति विवाहित
    पिता का नाम रघुनाथ पाटिल
    माता का नाम सरुबाई पाटिल
    पत्नी का नाम गंगा बेन पाटिल
    बच्चे एक बेटा और तीन बेटियां
    बेटें का नाम –
    बेटी का नाम –
    स्थाई पता 43-44, दीनबंधु सोसायटी भटार रोड सूरत गुजरात
    वर्तमान पता 501, न्यू एम.एस. फ़्लैट्स, डॉ. बिशंबर दास मार्ग नई दिल्ली
    फोन नंबर 09824127694
    ईमेल Crpatiloffi

    ce[at]ymail[dot]com

    सी आर पाटिल का जन्म और परिवार (C. R. Patil Birth & Family)

    सी आर पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगाँव जिले के पिंपरी अकरौत गाँव में 16 मार्च 1955 को हुआ था. उनके पिता का नाम रघुनाथ पाटिल तो उनकी माता का नाम सरुबाई पाटिल था.  उनके पिता गुजरात राज्य में एक पुलिस कांस्टेबल थे.

    सी आर पाटिल की शादी 6 मई 1976 को गंगा बेन पाटिल से हुई. उनकी चार संतान है. उन्हें तीन बेटियाँ और एक बेटा हैं. सी आर पाटिल हिन्दू है. उनपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.

    सी आर पाटिल की शिक्षा (C. R. Patil Education)

    सी आर पाटिल ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद वर्ष 1974 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरत से तकनीकी प्रशिक्षण (आईटीआई) किया.

    सी आर पाटिल का शुरूआती जीवन (C. R. Patil Early Life)

    सी आर पाटिल मध्यमवर्गीय परिवार से आते है. उनके पिता गुजरात में पुलिस (पुलिस कॉन्स्टेबल) थे. चूँकि उनका परिवार उनके जन्म के कुछ ही वर्षो बाद सं 1953 में गुजरात आ गया और फिर यही बस गया. पालित का जन्म भले ही महाराष्ट्र में हुआ था पर शिक्षा और रोजगार गुजरात में ही मिला था. शिक्षा प्राप्ति के बाद पाटिल भी अपने पिता की भांति एक स्थायी सरकारी नौकरी को ही प्राथमिकता दिया क्योकि एक मध्यम परिवार में स्थायी रोजगार प्राप्त करना भी एक बड़ी बात मानी जाती है. इसलिए पालित ने वर्ष 1975 में गुजरात पुलिस में एक पुलिस कांस्टेबल के रूप में काम किया. अपने शुरूआती करियर के तौर पर उन्होंने अपने जीवन के 14 वर्ष एक पुलिस कॉन्स्टेबल के तौर काम किया.

    लेकिन होनी कुछ और सोचे बैठी थी. एक सामान्य से व्यक्ति को अपने जीवन के आगे दौर में बड़े नाम और पद पाना लिखा था. इसी क्रम में पाटिल ने सं 1989 में भाजपा ज्यॉइन कर ली. उन्ही दिनों उन्होंने वर्ष 1991 में ‘नवगुजरात टाइम्स’ नामक एक गुजराती दैनिक के लिए भी काम करना शुरू किया, लेकिन उसके बाद राजनीति में आ गए. चूँकि उनके पास कई भाषा की जानकारी थी. वह नॉन हिंदी प्रदेश में रहकर भी अच्छी हिंदी जानते थे. उन्हें गुजराती के अलावे हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषा में अच्छी खासी पकड़ थी. इसलिए उनके लिए भाषा वाली मज़बूरी सामने नहीं आयी.

    सी आर पाटिल का राजनीतिक करियर (C. R. Patil Political Career)

    सी आर पाटिल की राजनीतिक यात्रा नब्बे के दशक से आरम्भ हुई. उन्होंने सूरत शहर के भाजपा कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की और फिर सूरत शहर के भाजपा उपाध्यक्ष बन गए. इसी के बाद वर्ष 1998 में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल द्वारा गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड (GACL) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर लिया गया. यह संस्था एक राज्य सार्वजनिक उपक्रम के तौर पर स्थापित है. इसके बाद तो पाटिल फिर कभी पिछले मुड़कर नहीं देखा. लगातार आगे ही आगे बढ़ते रहे. पाटिल पहली बार वर्ष 2009 में सांसद बने.

    भाजपा ने उन्हें पहली बार 2009 में 15वें लोकसभा चुनाव में गुरजात के नवसारी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. उस चुनाव में सी आर पाटिल का सामना कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार धनसुख राजपूत से था. उस चुनाव में सी आर पाटिल अपने पहले ही प्रयास में विजय रहे. उन्होंने कांग्रेस के धनसुख राजपूत को हराकर नवसारी लोकसभा सीट जीत ली थी. फिर इसके बाद वह पाटिल लगातार नवसारी से जीतते आ रहे है और वर्तमान में भी वह वही से भाजपा के सांसद है. इस प्रकार सी आर पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा क्षेत्र से लगातार 2009, 2014, 2019 और 2024 से जीतते आ रहे है. श्री पाटिल 15वीं, 16वीं, 17वीं लोकसभा के साथ ही 18वीं लोकसभा में भी चुन कर आये है.

    सी आर पाटिल की  उपलब्धियां (C. R. Patil Political Achievements)

    सी आर पाटिल गुजरात के नवसारी का प्रतिनिधित्व करते है. राजनीति में आने पर उनकी उस क्षेत्र से संबंधित कुछ उपलब्धियां भी है. उनके नेतृत्व में नवसारी भारत का पहला ‘धुआं रहित’ जिला बना है. इस क्षेत्र में जलाऊ लकड़ी या केरोसिन का कोई उपयोग नहीं किया जाता है. पाटिल ने सूरत के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वैसे तो सूरत पहले से ही एक औद्योगिक क्षेत्र रहा है पर इनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में कई स्तर पर विकास दर्ज की गई है. जैसे सूरत में कपड़ा और हीरा उद्योगों के लिए नीति निर्माण करना, बुनियादी ढाँचा का विकास करना आदि शामिल है. इसके अलावे एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य सूरत हवाई अड्डे का विकास करना भी शामिल है. अब यहां से देश के कई अन्य शहरो के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत भी हो चुकी है.

    एक नेता के तौर पर सी आर पाटिल के नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां है.  उनमे एक यह भी है कि उनकी हर जीत का अंतर पहले से बढ़ जाता है. आमतौर पर नेताओ में यह अंतर घट जाता है पर पाटिल के साथ यह उल्टा है. इतना ही नहीं वर्ष 2014 और 2019 में उनकी सबसे अधिक अंतर से जीत हुई थी. 16वीं लोकसभा चुनाव में यानि 2014 में पाटिल 5,58,116 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीता था, यह अंतर समूचे भारत में तीसरा सबसे बड़ा था  इसी प्रकार 17वीं लोकसभा चुनाव में अर्थात वर्ष 2019 में उन्होंने 6,89,668 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीता था. यह चुनावी अंतर भारतीय चुनावी इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा अंतर माना जाता है.

    वर्तमान में, सी आर पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में ‘केंद्रीय जल शक्ति मंत्री’ है.

    सी आर पाटिल की संपत्ति (C. R. Patil Net Worth)

    2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सी आर पाटिल की कुल सम्पत्ति 39.49 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 2.75 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

    इस लेख में हमने आपको केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की जीवनी (C. R. Patil Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

    • हरदीप सिंह पुरी की जीवनी
    • जितिन प्रसाद की जीवनी
    • कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी
    • मुरलीधर मोहोल की जीवनी
    • वीरेंद्र कुमार की जीवनी
    • एच डी कुमारस्वामी की जीवनी
    • जुएल ओराम की जीवनी
    • जी किशन रेड्डी की जीवनी
    • गिरिजा व्यास की जीवनी

    Share this:

    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Click to share on X (Opens in new window) X
    • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
    • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
    • More
    • Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
    • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
    • Click to share on Pocket (Opens in new window) Pocket
    • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related

    Google search engine
    • TAGS
    • C. R. Patil
    • C. R. Patil age
    • C. R. Patil assets
    • C. R. Patil biography in hindi
    • C. R. Patil birthday
    • C. R. Patil cast name
    • C. R. Patil daughter
    • C. R. Patil education in hindi
    • C. R. Patil net worth
    • C. R. Patil news
    • C. R. Patil photo
    • C. R. Patil twitter
    • C. R. Patil wife
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Tumblr
      Previous article‘उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए’ -नाम बदलने पर अखिलेश यादव का तंज
      Next articleराज्य कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
      पॉलिटॉक्स ब्यूरो
      पॉलिटॉक्स ब्यूरो
      https://politalks.news
      Twitter Youtube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      ram kripal yadav biography in hindi

      राम कृपाल यादव की जीवनी | Ram Kripal Yadav Biography in Hindi

      renuka chowdhury biography in hindi

      रेणुका चौधरी की जीवनी | Renuka Chowdhury Biography in Hindi

      arti dogra biography in hindi

      आरती डोगरा की जीवनी | Arti Dogra Biography in Hindi

      nitin gadkari biography in hindi

      नितिन गडकरी की जीवनी | Nitin Gadkari Biography in Hindi

      ips mridul kachawa biography in hindi

      आईपीएस मृदुल कच्छावा की जीवनी | IPS Mridul Kachawa Biography in Hindi

      bijendra prasad yadav biography in hindi

      बिजेंद्र प्रसाद यादव की जीवनी | Bijendra Prasad Yadav Biography in Hindi

      vijay kumar chaudhary biography in hindi

      विजय कुमार चौधरी की जीवनी | Vijay Kumar Chaudhary Biography in Hindi

      ashok choudhary biography in hindi

      अशोक चौधरी की जीवनी | Ashok Choudhary Biography in Hindi

      mangal pandey biography in hindi

      मंगल पांडे की जीवनी | Mangal Pandey Biography in Hindi

      मिनी टॉक्स

      Pravasi Rajasthani Divas 2025

      भजनलाल ने दिखाया सियासी कौशल, राजे की अनुपस्थिति व यादव की...

      10 Dec 2025
      rajasthan politics

      पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए अभिमन्यु पूनिया, गहलोत-पायलट ने दिया...

      10 Dec 2025
      ashok gehlot

      अशोक गहलोत की तबियत नासाज, खुद ट्वीट कर दी ये महत्वपूर्ण...

      10 Dec 2025
      kirodi lal meena big statement

      राजनीति से संन्यास को लेकर किरोड़ी लाल मीणा का बहुत बड़ा...

      10 Dec 2025
      Gulab Chand Kataria

      ‘भगवान की कृपा से मुझे जिंदगी के अंतिम दिन…’- राज्यपाल गुलाब...

      10 Dec 2025

      विज्ञापन

      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine

      विज्ञापन

      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Logo

      ABOUT US

      पॉलिटॉक्स न्यूज़, जैसा की नाम से ही पता चलता है, सिर्फ और सिर्फ राजनीति से जुड़ी खबरों का एक मात्र प्लेटफॉर्म. हमारी कोशिश है कि देश और प्रदेश की राजनीति की से जुड़ी हर खबर के अंदर की खबर से हम आपको बाख़बर कर पाएं और हमारे इस प्रयास को जिस तरह से पिछले 5 साल में आपने सराहा है उसके लिए पॉलिटॉक्स की पूरी टीम आपका तहेदिल से शुक्रिया अदा करती है. बहुत-बहुत धन्यवाद '5 साल बेमिसाल, यह सिलसिला चलेगा सालों साल

      Contact us: Politalks.in@gmail.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Instagram
      Twitter
      Website
      Youtube