Virendra Kumar Latest News – मोदी सरकार में एक ऐसे भी मंत्री है जिन्होंने शून्य से अपना जीवन शुरू किया है. नाम है वीरेंद्र कुमार खटीक. आठ बार लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त कर चुके वीरेंद्र खटीक अनुभवी नेता है. वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ (सुरक्षित) सीट से सांसद है. जो कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय है. वे सामाजिक ज्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके है. उनकी गिनती जमीनी नेताओ में होती है. वे प्रायः जनता से मिलते दीखते है. वीरेंद्र खटीक मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से चार और टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चार बार जीत चुके है. पहली बार वर्ष 1996 में हुए ११वें लोकसभा चुनाव में चुने गए थे. इसी के बाद वह लगातार 1998, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत चुके है. इस बार वह चार लाख के वोटो के अंतराल से कांग्रेस उम्मीदवार पंकज अहिरवार को पराजित किया है. इस लेख में हम आपको राजस्थान सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार की जीवनी (Virendra Kumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
वीरेंद्र कुमार की जीवनी (Virendra Kumar Biography in Hindi)
पूरा नाम | वीरेंद्र कुमार |
उम्र | 71 साल |
जन्म तारीख | 27 फरवरी 1954 |
जन्म स्थान | सागर, मध्यप्रदेश |
शिक्षा | पीएचडी |
कॉलेज | डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | अमर सिंह |
माता का नाम | सुमत रानी |
पत्नी का नाम | कमल खटीक |
बच्चे | एक बेटा और तीन बेटियां |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | 224, चक्र घाट, सिंघाई जैन मंदिर के पास, शहर सागर, मध्य प्रदेश |
वर्तमान पता | मकान नं. 04, जनपथ, दिल्ली |
फोन नंबर | 08989235225 , 9013997208 |
ईमेल | vkumar[at]sansad[dot]nic[dot]in |
वीरेंद्र कुमार का जन्म और परिवार (Virendra Kumar Birth & Family)
वीरेंद्र कुमार खटीक का जन्म 27 फरवरी 1954 को मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था. उनके पिता का नाम अमर सिंह तो उनकी माता का नाम सुमत रानी था.
वीरेंद्र खटीक का विवाह 21 फरवरी 1987 को कमल खटीक से हुआ. उनके 4 बच्चे है. उन्हें एक बेटा तो तीन बेटियां है. यदि रिश्तेदार की बात करें तो पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर शेजवार उनके बहनोई लगते हैं. वीरेंद्र कुमार खटीक हिन्दू है.
वीरेंद्र कुमार की शिक्षा (Virendra Kumar Education)
वीरेंद्र खटीक ने पांचवीं कक्षा से आगे की पढ़ाई मध्य प्रदेश के सागर में की जबकि उन्होंने आगे की पढाई डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय से की. उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए किया, उसके बाद वीरेंद्र खटीक ने वर्ष 2007 में पीएचडी (बाल श्रम) पर की थी.
वीरेंद्र कुमार का शुरूआती जीवन (Virendra Kumar Early Life)
8 बार सांसद रहे वीरेंद्र कुमार खटीक का शुरूआती जीवन संघर्षो से भरा था. बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे वीरेंद्र के पास आगे बढ़ने के लिए साधन नहीं के बराबर थे. गरीबी एक ऐसा अभिशाप है जो अपने साथ कई सहायक कष्टों को ले आती है और जीवन जीना दूभर कर देती है. इसमें उलझा व्यक्ति के लिए जीवन में आगे बढ़ना जैसे एक सपना हो होता है और इतने बड़े पद पाना तो एक चमत्कार से कम नहीं है पर यह चमत्कार वीरेंद्र
वीरेंद्र कुमार का राजनीतिक करियर (Virendra Kumar Political Career)
उन्ही संघर्ष भरे दिनों में वह आर एस एस और फिर बाद में संघ के ही एक संस्था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गए. बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हो गए. यही से उनकी मुख्य राजनीतिक यात्रा शुरू हुई.
शुरुआत के दिनों में वीरेंद्र अपने पिता के साथ एक साईकिल स्कूटर पंचर ठीक करने वाली दूकान में लग गए. उनके पिता के पास एक पुराना स्कूटर था. उसी पर वह अपने निर्वाचन में घूम घूम कर लोगो से मिला करते थे.
इसी के बाद वह पहली बार 11वीं लोकसभा में मध्य प्रदेश के सागर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए. मध्य प्रदेश का सागर लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है. इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है तब से लेकर आज तक वहां से भाजपा के ही उम्मीदवार जीतते आ रहे है. यानि 1996 से लेकर 2024 तक सागर से भाजपा के ही उम्मीदवार जीतते आ रहे है.
वीरेंद्र कुमार खटीक भी इसी सीट से चार बार 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में जीत दर्ज की थी. इसके बाद वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया. फिर उसी के बाद वहां से यानि वर्ष 2009 से लेकर अब तक यानि 2024 तक के चुनाव में वीरेंद्र खटीक ही वहां से जीतते आ रहे है.
इस तरह वीरेंद्र खटीक 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं, 16वीं 17वीं और 18वीं लोकसभा में लगातार सांसद रह चुके है. राजनीति में ऐसे रिकॉर्ड कम देखने को मिलते है पर वीरेंद्र खटीक के साथ ऐसी उपलब्धि है. उन्हें मोदी सरकार के तीनो कार्यकालों में मंत्री बनाया गया है.
वीरेंद्र खटीक मंत्री पद के अलावे भाजपा के विभिन्न पदों पर भी रह चुके है. उन्हें दूसरे मोदी मंत्रालय में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बनाया गया था. इस समय भी वह मोदी मंत्रिमंडल शामिल है.
वर्तमान में, वीरेंद्र कुमार खटीक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में ‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री’ है.
इस लेख में हमने आपको मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार की जीवनी (Virendra Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- गिरिराज सिंह की जीवनी
- चिराग पासवान की जीवनी
- अजीत डोभाल की जीवनी
- जॉर्ज कुरियन की जीवनी
- हरदीप सिंह पुरी की जीवनी
- जितिन प्रसाद की जीवनी
- कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी
- मुरलीधर मोहोल की जीवनी