Krishan Pal Gurjar Latest News – कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में एनसीआर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र फरीदाबाद से लोकसभा सांसद है. कृष्ण पाल 2014 से लगातार यहां से जीतते आ रहे है. उनके पहले के दो बार के चुनाव में जीत का अंतर बहुत ज्यादा था हालांकि इस बार उनके जीत का अंतर पहले के मुकाबले कम रहा है. कृष्ण पाल भाजपा हरियाणा के अध्यक्ष भी रह चुके है. कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा भाजपा से आने वाले पार्टी के ऐसे सांसद है जो मोदी सरकार के तीनो कार्यकालों में मंत्री पद हासिल किया है. इस समय भी वह मोदी कैबिनेट का हिस्सा है. इस लेख में हम आपको हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व मोदी सरकार में मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर की जीवनी (Krishan Pal Gurjar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
कृष्ण पाल गुर्जर की जीवनी (Krishan Pal Gurjar Biography in Hindi)
पूरा नाम | कृष्ण पाल गुर्जर |
उम्र | 68 साल |
जन्म तारीख | 4 फरवरी 1957 |
जन्म स्थान | मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद, हरियाणा |
शिक्षा | बी.ए., एल.एल.बी. |
कॉलेज | चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | सहकारिता राज्य मंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | हंस राज |
माता का नाम | सुनहीरो देवी |
पत्नी का नाम | निर्मला देवी |
बच्चे | एक बेटा |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | मकान नं. 1302 सेक्टर-28 फरीदाबाद हरियाणा |
वर्तमान पता | 8 तुगलक लेन, नई दिल्ली |
फोन नंबर | 09582374480 |
ईमेल | palkrishangurjar14[at]gmail[dot]com |
कृष्ण पाल गुर्जर का जन्म और परिवार (Krishan Pal Gurjar Birth & Family)
कृष्ण पाल गुर्जर का जन्म 4 फरवरी 1957 को मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था.
उनके पिता का नाम हंस राज जैलदार तो उनकी माता का नाम सुनहीरो देवी था. फरीदाबाद पूर्व में गुड़गांव जिले का एक हिस्सा था. बाद में बटबारे के बाद फरीदाबाद एक अलग जिला के तौर पर अस्तित्व में आया.
कृष्ण पाल गुर्जर का विवाह 7 मई 1975 को से निर्मला देवी हुआ. उनके एक बेटे है. कृष्ण पाल गुर्जर हिन्दू है और वह जाति से गुर्जर है.
कृष्ण पाल गुर्जर की शिक्षा (Krishan Pal Gurjar Education)
कृष्ण पाल गुर्जर ने 1978 में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक की और मेरठ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की.
कृष्ण पाल गुर्जर का राजनीतिक करियर (Krishan Pal Gurjar Political Career)
कृष्ण पाल गुर्जर की राजनीतिक यात्रा नब्बे के दशक से शुरु हुई. पहली बार कृष्ण पाल गुर्जर ने वर्ष 1994 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में उन्हें जीत मिली. इसके बाद वह पार्टी के राज्य मंत्री बने. इसके बाद कृष्ण पाल 1996 में मेवला, महाराजपुर निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य चुने गए.
कृष्ण पाल ने इसी के बाद लगातार अगले दो कार्यकालों में पुनः विधायक की सीट जीती. जीत के बाद उन्हें 1996 से लेकर 1999 तक बंसीलाल सरकार में परिवहन मंत्री बनाया गया था. बाद में उन्होंने भाजपा हरियाणा के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई. कृष्ण पाल गुर्जर वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2013 तक हरियाणा राज्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के पद पर रहे.
इसके बाद कृष्ण पाल केंद्र की राजनीति में आ गए. भाजपा ने उन्हें फरीदाबाद लोकसभा सीट से मई 2014 में 16वीं लोक सभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया.
इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार व क्षेत्र के तात्कालिक एवं दो लगातार दो बार के सांसद अवतार सिंह भड़ाना से था. पर इस चुनाव में कृष्ण पाल गुर्जर की भारी मतों के अंतराल से जीत हुई. जहाँ अवतार सिंह भड़ाना को दो लाख से भी कम मत पड़े तो वही कृष्ण पाल गुर्जर को साढ़े सात लाख से भी ज्यादा मत पड़े. इस तरह दोनों के बीच जीत का अंतर बहुत ज्यादा था. इसी के बाद कृष्ण पाल पहली बार फरीदाबाद लोक सभा सीट के लिए निर्वाचित हुए.
इसके बाद उनके कार्यकाल समाप्त होने पर दोबारा से 2019 के चुनाव में भाजपा ने कृष्ण पाल को फरीदाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया और इस बार फिर पहले की भांति उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना से था. इस बार अवतार सिंह भड़ाना को उम्मीद थी कि अब वह कृष्ण पाल को पराजित करने में सफल हो जायेगे पर पहले की भांति इस बार भी कृष्ण पाल गुर्जर की भारी मतों के अंतराल से जीत दर्ज करने में सफल रहे. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना को 6.44 लाख वोटों से हराया और 17वीं लोकसभा के सदस्य बन गए.
2024 में जब 18वीं लोकसभा का चुनाव हुआ तब कृष्ण पाल गुर्जर को पार्टी ने तीसरी बार फरीदाबाद से ही अपना उम्मीदवार बनाया और इस बार फिर वह जीत गए. इस बार कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को लगभग 1,5 लाख मतों से अंतर से हराया है. जीत के बाद उन्हें मोदी के तीसरे कार्यकाल वाले मंत्रिमंडल में कैबिनेट में तीसरे बार मंत्री बनाया गया. उन्हें 11 जून 2024 को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया.
पहली बार सांसद बनने व भारी मतो से जीत दर्ज करने के बाद कृष्ण पाल को मोदी सरकार के तीनो कार्यकालों में मंत्री बनाया गया है और मोदी के तीनो कार्यकाल में मोदी मत्रिमंडल का हिस्सा रहे है. मई 2014 में कृष्ण पाल गुर्जर सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा शिपिंग राज्य मंत्री बने. बाद में उनका मंत्रालय बदलकर सामाजिक न्याय और अधिकारिता कर दिया गया. जबकि मोदी के दूसरे कार्यकाल में उन्हें मई 2019 में पुनः सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री का पद मिल गया.
वर्तमान में, कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री है.
कृष्ण पाल गुर्जर की संपत्ति (Krishan Pal Gurjar Net Worth)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 52.58 करोड़ रूपये हैं. इसके साथ ही सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के ऊपर 20 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की जीवनी (Krishan Pal Gurjar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.