George Kurian Latest News – जॉर्ज कुरियन केरल भाजपा के पुराने व विश्वसनीय नेता है. वह भाजपा के साथ चार दशक से भी अधिक समय से जुड़े हुए है. उन्होंने राज्य में भाजपा को बल देने का काम किया है. वर्तमान में, वह राज्य सभा सांसद है. जॉर्ज कुरियन को मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है. इस समय जॉर्ज कुरियन भारत सरकार में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री है. इस लेख में हम आपको राज्यसभा सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की जीवनी (George Kurian Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जॉर्ज कुरियन की जीवनी (George Kurian Biography in Hindi)
पूरा नाम | जॉर्ज कुरियन |
उम्र | 64 साल |
जन्म तारीख | 20 सितंबर 1960 |
जन्म स्थान | कोट्टायम, केरल |
शिक्षा | एलएलबी |
कॉलेज | महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल |
वर्तमान पद | भारत सरकार में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | कुरियन |
माता का नाम | अन्नाम्मा |
पत्नी का नाम | ओटी अन्नाम्मा |
बच्चे | दो बच्चे |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | कोट्टायम, केरल |
वर्तमान पता | दिल्ली |
फोन नंबर | 099615 43984 |
ईमेल | georgekurian1995@gmail.com |
जॉर्ज कुरियन का जन्म और परिवार (George Kurian Birth & Family)
जॉर्ज कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले के कुरुमल्लूर में हुआ. उनके पिता का नाम कुरियन तो उनकी माता का नाम अन्नाम्मा है.
जॉर्ज कुरियन अपने माता पिता के पाँच बच्चों में सबसे छोटे है. जॉर्ज कुरियन मूल रूप से एट्टूमनूर के नंबियाकुलम से हैं. जबकि उनकी शिक्षा कोट्टायम जिले में हुई थी.
जॉर्ज कुरियन का विवाह लेफ्टिनेंट कर्नल ओटी अन्नाम्मा से हुआ है, जो भारतीय सेना में सेवानिवृत्त नर्सिंग अधिकारी हैं. उनके दो बच्चे हैं, आदर्श जॉर्ज पोकरन और आकाश जॉर्ज पोकरन. पोकरन, पोकरनकलायिल का संक्षिप्त रूप है, जो उनका पैतृक घर का नाम है. जब वे स्कूल में पढ़ते थे, तो उनके सहपाठी उन्हें पोखरन कहकर बुलाया करते थे.
जॉर्ज कुरियन ईशाई है और वह सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च से जुड़े हैं. जॉर्ज कुरियन पर दो आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
जॉर्ज कुरियन की शिक्षा (George Kurian Education)
जॉर्ज कुरियन ने 1985 में भारतीय विधिशास्त्र विद्यालय महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल से एलएलबी किया हैं.
जॉर्ज कुरियन का राजनीतिक करियर (George Kurian Political Career)
जॉर्ज कुरियन पेशे से वकील है और वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की है. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में भी अपनी पहचान बनायीं है. वह केरल भाजपा के वरिष्ठ नेता है. जॉर्ज कुरियन की राजनीतिक यात्रा सत्तर के दशक में शुरु हुई थी. इसके बाद वह 1980 में पार्टी के गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. इसके बाद जॉर्ज कुरियन ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है. वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में सदस्य रहे और फिर इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.
जॉर्ज कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाले पहले मलयाली रह चुके है. जॉर्ज कुरियन को पूर्व रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में भी नियुक्त किया गया था. जिसके बाद उन्हें कोर कमेटी के सदस्य और भाजपा की केरल इकाई के उपाध्यक्ष बना दिया गया. जॉर्ज कुरियन की हिंदी की अच्छी जानकारी है इसी कारण उन्होंने राज्य की अपनी यात्राओं के दौरान भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अनुवादक का भी काम किया है.
केरल में जॉर्ज कुरियन को भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे है और वह पार्टी के साथ शुरू से जुड़े हुए है इसी कारण उन्हें मोदी मत्रालय में भी स्थान दिया गया है. उन्हें 9 जून 2024 को तीसरे मोदी मंत्रालय में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री बनाया गया. हालांकि इससे पहले वह वर्ष 2016 में केरल के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार ओमन चांडी के खिलाफ पुथुप्पल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था पर उस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे जबकि सीपीआई उम्मीदवार जैक सी. थॉमस दूसरे स्थान पर थे.
जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोक सभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. इसी के बाद इस सीट से जार्ज कुरियन को खड़ा किया और वह जीत गए. जॉर्ज कुरियन संघ के साथ भी मिलकर राज्य में लंबे समय से काम किया है.
वर्तमान में, जॉर्ज कुरियन राज्य सभा के सांसद है और मोदी सरकार में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री है.
जॉर्ज कुरियन की संपत्ति (George Kurian Net Worth)
2024 के राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जॉर्ज कुरियन की कुल सम्पत्ति 3 करोड़ रूपये हैं जबकि सांसद के ऊपर 3.59 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको भारत सरकार में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की जीवनी (George Kurian Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.