Lalan Singh Latest News – बिहार में नीतीश कुमार के चाणक्य और चुनावी खेल के मंझे हुए खिलाडी ललन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से तीन बार के और लोकसभा में चार बार के सांसद है. जिस प्रकार भाजपा में अमित शाह को चाणक्य की उपाधि मिली हुई है उसी प्रकार ललन सिंह उर्फ़ राजीव रंजन सिंह को भी जेडीयू का चाणक्य कहा जाता है. राज्यसभा सदस्य से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले ललन सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के वरिष्ठ नेता मानें जाते है. इस समय मोदी सरकार में वह पंचायती राज मंत्री भी है. इस लेख में हम आपको मुंगेर लोकसभा से सांसद व जेडीयू कोटे से मोदी सरकार में मंत्री पद पर आसीन ललन सिंह उर्फ़ राजीव रंजन सिंह की जीवनी (Lalan Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
ललन सिंह की जीवनी (Lalan Singh Biography in Hindi)
पूरा नाम | राजीव रंजन सिंह |
उम्र | 70 साल |
जन्म तारीख | 24 जनवरी 1955 |
जन्म स्थान | पटना, बिहार |
शिक्षा | बीए |
कॉलेज | टीएनबी कॉलेज, भागलपुर विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद और मोदी सरकार में पंचायती राज मंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | जनता दल यूनाइटेड |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | ज्वाला प्रसाद सिंह |
माता का नाम | कौशल्या देवी |
पत्नी का नाम | रेणु देवी |
बच्चे | एक बेटी |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | बी-85, बुद्धा कॉलोनी ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड, पटना बिहार |
वर्तमान पता | 9, त्यागराज मार्ग, नई दिल्ली |
फोन नंबर | 09013997069 |
ईमेल | lalanrajiv1[at]gmail[dot]com |
ललन सिंह का जन्म और परिवार (Lalan Singh Birth & Family)
ललन सिंह का जन्म बिहार के नालंदा जिले के गिलानीचक गांव में 24 जनवरी 1955 को हुआ था. ललन सिंह को राजीव रंजन सिंह के नाम से भी जाना जाता है. उनके पिता का नाम ज्वाला प्रसाद सिंह है तो उनकी माता का नाम कौशल्या देवी है. ललन सिंह मूल रूप से पटना जिले के रहने वाले है और उनका वहां घर है.
ललन सिंह का विवाह 14 जून 1977 को रेणु देवी से हुआ था. उनकी एक बेटी है. ललन सिंह हिन्दू है और जाति से भूमिहार है. उनपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.
ललन सिंह की शिक्षा (Lalan Singh Education)
ललन सिंह ने टीएनबी कॉलेज, भागलपुर विश्वविद्यालय से कला स्नातक (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है.
ललन सिंह का राजनीतिक करियर (Lalan Singh Political Career)
ललन सिंह पटना से सटे मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के सांसद व बड़े नेता है. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा 2000 से एक राज्यसभा सांसद के तौर पर शुरु की थी. पर उनकी उनकी राजनीतिक यात्रा इससे दो दशक पहले ही शुरू हो गई थी. उन्होंने आपातकाल में अपनी राजनीति शुरू की थी.
ललन सिंह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव भी रह चुके थे और उन्ही दिनों वह 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में भी भाग लिया था.
बाद में राज्य सभा के लिए चुने गए. इसके बाद ललन सिंह पहली बार 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा और वह तब मुंगेर से सटे बेगूसराय संसदीय सीट से जीत गए थे. इसी के बाद उनकी जीत का सिलसिला चलने लगा. इसके बाद वह 2009 से मुंगेर से खड़े हुए और जीत गए. बाद में वह 2019 और 2024 के चुनाव में भी मुंगेर लोकसभा क्षेत्र को ही चुना और जीत गए. इस तरह ललन सिंह उर्फ़ राजीव रंजन सिंह मुंगेर से तीन बार के जबकि लोकसभा में वह चार बार के सांसद है.
पिछली जीत के बाद उनके मंत्री बनने की खूब चर्चा थी पर वह तब नहीं बन पाए थे पर इस बार उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है और उन्हें जनता दल यूनाइटेड के कोटे से मंत्री बनाया गया है. मोदी सरकार में ललन सिंह केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है.
मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले ललन सिंह बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके है. ललन सिंह को नीतीश कुमार का खास आदमी माना जाता है. उन्हें जेडीयू का रणनीतिकारों में एक माना जाता है. उनके पास राजनीति का एक लम्बा अनुभव है. इसी के दम पर वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने है.
ललन सिंह 2010 में सीएम नीतीश कुमार के विरुद्ध विद्रोह करने के समय बिहार जेडीयू के अध्यक्ष थे और बाद में जेडी (यू) की ओर से उन्हें लोकसभा में उनकी अयोग्यता की मांग की, लेकिन 2013 में नीतीश कुमार के साथ उनके मेल-मिलाप के बाद यह कदम रद्द कर दिया गया.
2014 में ललन सिंह को जेडयू ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था पर उस समय नीतीश कुमार मोदी के विरोध में खड़े थे और इस कारण उस समय भाजपा का राम विलास की पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी से गठबंधन था और मुंगेर से एलजेपी से वीणा देवी खड़ी थी. उस चुनाव में ललन सिंह एलजेपी उम्मीदवार (भाजपा की सहयोगी पार्टी) वीणा देवी से लगभग सवा लाख वोट के अंतराल से हार गए थे.
इसके अलावे ललन सिंह 31 जुलाई 2021 से लेकर 29 दिसंबर 2023 तक जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. इससे पूर्व वह जेडी (यू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष भी है. मई 2014 के लोकसभा चुनावों में उनकी पराजय के बाद उन्हें जून 2014 में बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था. ललन सिंह को लोक सभा में बड़े नेताओ के साथ तीखी बहस के लिए भी जाना जाता है.
वर्तमान में, ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद और मोदी सरकार में पंचायती राज मंत्री है.
ललन सिंह की संपत्ति (Lalan Singh Net Worth)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार ललन सिंह की कुल सम्पत्ति 13.82 करोड़ रूपये हैं. इसके साथ ही सांसद ललन सिंह के ऊपर 29 लाख रूपये कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको मोदी सरकार में पंचायती राज मंत्री ललन सिंह की जीवनी (Lalan Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.