PoliTalks News
बायोग्राफी

सुखेंदु शेखर रॉय की जीवनी | Sukhendu Sekhar Roy Biography in Hindi

22 नवंबर 2026
साझा करें:
सुखेंदु शेखर रॉय की जीवनी | Sukhendu Sekhar Roy Biography in Hindi

Sukhendu Sekhar Roy Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुखेंदु शेखर रॉय जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुखेंदु शेखर रॉय की जीवनी (Sukhendu Sekhar Roy Biography in Hindi)

Sukhendu Sekhar Roy Latest News  - पेशे से वकील रहे सुखेंदु शेखर रॉय पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. करीब पांच दशक से राजनीति में सक्रिय रहने वाले रॉय बंगाल के वरिष्ठ नेता माने जाते है. लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े रहे रॉय ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. वर्ष 2011 में वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और इसके बाद लगातार तीन कार्यकाल तक टीएमसी के सांसद रहे. इस दौरान उन्होंने राज्यसभा में पार्टी के उपनेता और मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाली. जून 2026 में उन्होंने टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद जुलाई 2026 में भाजपा में शामिल होकर वे चौथी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको सुखेंदु शेखर रॉय  के जीवन परिचय (Sukhendu Sekhar Roy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुखेंदु शेखर रॉय जन्म और परिवार (Sukhendu Sekhar Roy Birth & Family)

सुखेंदु शेखर रॉय (Sukhendu Sekhar Roy) का जन्म 5 अप्रैल 1949 को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार में हुआ था. उनके पिता का नाम शिवेंदु शेखर रॉय (Late Shri Shibendu Sekhar Ray) और माता का नाम हीरनमयी देवी (Late Shrimati Hironmoyee Devi) हैं. उनके पिता मालदा के जाने-माने हिंदू महासभा नेता थे. सुखेंदु शेखर रॉय का विवाह 20 जनवरी 1982 को महाश्वेता रॉय से हुआ (Late Shrimati Mahashweta Ray) था. उनकी एक बेटी है. 

सुखेंदु शेखर रॉय पर कोई 1 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2026)

स्थायी पता : 1/111/1, गैरहाट रोड (दक्षिण), जोधपुर पार्क, कोलकाता- 700068 (पश्चिम बंगाल)

दूरभाष- {033} 24725078, 24990713,

मोबाइल: 09831227967, 983122796

वर्तमान पता :  7, महादेव रोड, नई दिल्ली- 110001

दूरभाष- (011)-21430223, 23327930, 23327931

सुखेंदु शेखर रॉय की शिक्षा (Sukhendu Sekhar Roy Education)

सुखेंदु शेखर रॉय ने मालदा के कालिंद्री हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने सेंट पॉल्स कॉलेज और रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. उन्होंने वर्ष 1974 में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एमए और वर्ष 1979 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से एलएलबी की.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

सुखेंदु शेखर रॉय का शुरुआती जीवन (Sukhendu Sekhar Roy Early life)

सुखेंदु शेखर रॉय ने कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत शुरू की. वे कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से भी जुड़े रहे और वर्ष 2009 से 2011 तक इसके उपाध्यक्ष रहे. साहित्य और लेखन में भी उनकी रुचि रही है.

सुखेंदु शेखर रॉय राजनीतिक करियर (Sukhendu Sekhar Roy Political Career)

सुखेंदु शेखर रॉय करीब पचास वर्षो से सक्रिय राजनीति में है. उनका राजनीतिक क्षेत्र मुख्यतः बंगाल रहा है. पेशे से वकील रहे रॉय ने वर्ष 1968 में कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. इस दौरान वे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के करीबी माने जाते थे. वर्ष 1998 में ममता बनर्जी ने जब तृणमूल कांग्रेस का गठन किया, तो रॉय भी उनके साथ इस पार्टी में शामिल हो गए. वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा. अगस्त 2011 में वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उपनेता के रूप में काम किया. इन्ही दिनों उन्हें राज्यसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया.

अगस्त 2017 में वे दूसरी बार और अगस्त 2023 में तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, लोक लेखा समिति, नियम समिति और कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी समिति सहित कई संसदीय समितियों में सदस्य के रूप में काम किया. वर्ष 2022 में उन्हें तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र जागो बांग्ला का संपादक भी बनाया गया. अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस मामले में पुलिस और अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए थे. उन्होंने तत्कालीन कोलकाता पुलिस आयुक्त और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य की जांच की मांग की थी. इस बयान के बाद उन्हें कोलकाता पुलिस की ओर से नोटिस भी मिला था.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद 8 जून 2026 को सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से एक साथ त्यागपत्र दे दिया. इसके बाद 9 जुलाई 2026 को वे भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया और 17 जुलाई 2026 को वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. इस तरह उन्होंने चौथी बार राज्यसभा में प्रवेश किया. जुलाई  2026 में भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उनका यह कार्यकाल अगस्त, 2029 तक निर्धारित है.

सुखेंदु शेखर रॉय की संपत्ति (Sukhendu Sekhar Roy Property)

2026 में राज्यसभा के उपचुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सुखेंदु शेखर रॉय की कुल घोषित संपत्ति 2.37 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 6.92 लाख रुपये का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको सुखेंदु शेखर रॉय जीवनी (Sukhendu Sekhar Roy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal