PoliTalks News
बायोग्राफी

डोला सेन की जीवनी | Dola Sen Biography in Hindi

20 नवंबर 2026
साझा करें:
डोला सेन की जीवनी | Dola Sen Biography in Hindi

Dola Sen Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको डोला सेन जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


डोला सेन की जीवनी (Dola Sen Biography in Hindi)

Dola Sen Latest News  - डोला सेन पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद हैं. ट्रेड यूनियन आंदोलन के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली सेन ने सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों के दौरान ममता बनर्जी के साथ काम किया. वही वर्ष 2014 में उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई. इसके बाद मार्च 2015 में तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा. वे अगस्त 2017 में दूसरी बार और अगस्त 2023 में तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं. वर्तमान में वे संसद की वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति की अध्यक्ष हैं. इस लेख में हम आपको डोला सेन  के जीवन परिचय (Dola Sen Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

डोला सेन जन्म और परिवार (Dola Sen Birth & Family)

डोला सेन (Dola Sen) का जन्म 26 मार्च 1967 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था. उनके पिता का नाम रामल सेन (Late Ramal Sen) और माता का नाम जयति सेन (Shrimati Jayati Sen) है.

डोला सेन अविवाहित हैं.

डोला सेन धर्म से हिन्दू है. 

डोला सेन पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2023)

स्थायी पता : अर्पण अपार्टमेंट, ब्लॉक-ए, फ्लैट-2, ग्राउंड फ्लोर, तेघरिया मंडल पाड़ा, तेघरिया, पोस्ट ऑफिस राजारहाट, पुलिस स्टेशन बागुआती, कोलकाता, पश्चिम बंगाल -  700157

दूरभाष- (033) 25702843, 23455362

मोबाइल: 09830361241, 9433155577

वर्तमान पता : 702, स्वर्ण जयंती सदन, (डीलक्स), डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष : 23721545, 21430193

मोबाइल: 9013181441

डोला सेन की शिक्षा (Dola Sen Education)

डोला सेन ने वर्ष 1990 में कोलकाता विश्वविद्यालय से गणित में विज्ञान स्नातक (बीएससी) किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

डोला सेन राजनीतिक करियर (Dola Sen Political Career)

डोला सेन ने तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़कर पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्हें भाजपा के बाबुल सुप्रियो ने पराजित किया. बाबुल सुप्रियो इस सीट से 2014 और 2019 में लगातार भाजपा के टिकट पर जीत चुके है, हालाकि 2022 के लोकसभा उपचुनाव सहित 2024 के आम चुनाव में इस सीट से टीएमसी के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की है, और वर्तमान में भी वही यहाँ से संसद सदस्य है.

लोकसभा में हार के बाद डोला सेन को मार्च 2015 में पार्टी ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुईं. इसी दौरान उन्हें तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन इंडियन नेशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTTUC) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया. अगस्त 2017 में डोला सेन दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं. अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी समिति, महिला सशक्तीकरण समिति तथा वस्त्र मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति सहित विभिन्न संसदीय समितियों में काम किया. वे सितंबर 2019 से अगस्त 2023 तक लाभ के पद संबंधी संयुक्त समिति की सदस्य भी रहीं.

21 सितंबर 2020 को, डोला सेन सहित सात अन्य सदस्यों को दस्तावेज़ों को फाड़ने, माइक तोड़ने, मेजों पर खड़े होने और राज्यसभा के उपसभापति को परेशान करने जैसे उनके अनियंत्रित व्यवहार के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था. उनके कार्यों की कई नेताओं ने निंदा की थी. अगस्त 2023 में तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा भेजा. सितंबर 2024 में उन्हें संसद की वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति का सभापति नियुक्त किया गया. इसके अलावा वे गृह सदन समिति, इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से भी जुड़ी रही हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-क्यूबा संसदीय मैत्री समूह की सदस्य हैं. राज्यसभा में एक संसद सदस्य के तौर पर डोला सेन तीसरा और वर्तमान कार्यकाल अगस्त 2029 तक है.

डोला सेन की संपत्ति (Dola Sen Political Property)

2023 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार डोला सेन की कुल संपत्ति 30.13 लाख रुपये है, जबकि उन पर कोई कर्ज नहीं है. 

इस लेख में हमने आपको डोला सेन जीवनी (Dola Sen Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal