PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- एयरपोर्ट, बंदरगाह और खदानें मित्रों को दीं, फिर भी कितनी नौकरियां दीं?

20 नवंबर 2026
साझा करें:
राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- एयरपोर्ट, बंदरगाह और खदानें मित्रों को दीं, फिर भी कितनी नौकरियां दीं?

PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, बोले- टैक्स घटाने के बाद भी नहीं बढ़ीं नौकरियां, ये आरोप नहीं आपका  है कबूलनामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कसा तंज, बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में FICCI के कार्यक्रम में बड़े कारोबारियों से किया था सवाल कि टैक्स में राहत मिलने के बाद भी कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई और नई नौकरियां क्यों नहीं दीं, प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अब राहुल गांधी ने साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- प्रधानमंत्री मोदी कल उद्योगपतियों को मार रहे थे ताना, टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं, प्रधानमंत्री मोदी ये उन पर आरोप नहीं, आपका है कबूलनामा, आप कहते हैं भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं, सही कहा ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है, एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं? नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से कर दिया तबाह और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से करती थीं मुक़ाबला, उनके लिए ख़त्म कर दिया मैदान ही, Monopoly नौकरी नहीं देती, बढ़ाती है महंगाई और मुक़ाबला करती है ख़त्म, आप करो, हम देख लेंगे"? प्रधानमंत्री मोदी लूट आपने और आपके मित्रों ने की, देश ने देखा और देख रहा है, तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं, तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए


Rahul Gandhi I Narendra Modi I Pm Modi I Congress I Congress News I Bjp I Bjp Government I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal