नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, राजस्थान पंचायत चुनाव नतीजों पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, पंचायत चुनाव में RLP पार्टी ने किया है शानदार प्रदर्शन, हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव -2026 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, यह जीत जनता के विश्वास ,पार्टी परिवार के सदस्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, मुझे विश्वास है कि आप सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे, इस चुनाव में जिन पार्टी उम्मीदवारों ने जीत हासिल नहीं की है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, हम सभी को मिलकर प्रदेश के गांव, गरीब, मजदुर, किसान, दलित,वंचित पिछड़े और अल्पसंख्यको के हितों की लड़ाई लड़नी है, मैं उन तमाम मतदाताओं का पुन: हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशीयों के समर्थन में किया मतदान
'जीतने वालों को बधाई, हारने वालों को दिया संदेश'- पंचायत चुनाव नतीजों पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

पंचायत चुनाव में RLP के प्रदर्शन पर बोले हनुमान बेनीवाल, जीते प्रत्याशियों को बधाई; हारने वालों को दिया संदेश








