राजस्थान पंचायती राज चुनाव के नतीजों के बीच बालोतरा जिले से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली खबर आई सामने, जहां लगातार चुनावी हार के बावजूद मैदान में डटे रहने वाले पोपटलाल सरगरा एक बार फिर जीत हासिल करने से चूक गए, समदड़ी क्षेत्र के रहने वाले 59 वर्षीय पोपटलाल सरगरा का चुनावी सफर किसी फिल्मी कहानी से नहीं है कम, वे अब तक सरपंच के 5, विधानसभा के 4, लोकसभा के 4, जिला परिषद सदस्य का 1 और पंचायत समिति का 1 चुनाव यानी कुल 15 बार जनप्रतिनिधि बनने के लिए उतर चुके हैं मैदान में, लेकिन हर बार उन्हें हार का करना पड़ा सामना, इस बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने उन्हें सिवाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 9 से बनाया था प्रत्याशी, मतगणना के दौरान सोशल मीडिया पर उनके 11 वोटों से जीतने की खबर भी तेजी से हुई वायरल और कई जगह इसे ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर कर दिया गया प्रसारित, लेकिन आधिकारिक नतीजों में यह दावा साबित हुआ गलत और कांग्रेस प्रत्याशी रेखा देवी ने जीत दर्ज की, जबकि पोपटलाल को मिले महज 267 वोट, चुनाव लड़ने के जुनून में पोपटलाल मजदूरी से पैसे बचाकर और जरूरत पड़ने पर अपनी जमीन व मवेशी तक बेचकर चुनावी खर्च जुटाते रहे, वे बिना किसी बड़े काफिले के कभी बाइक तो कभी पैदल और बसों में सफर कर अकेले ही करते हैं प्रचार, लगातार 15 चुनाव हारने के बावजूद उनका चुनावी मैदान में डटे रहना अब राजस्थान की सियासत में बना हुआ है चर्चा विषय
Rajasthan Panchayat Election 2026, Popatlal Sargara, RLP, Balotra News, Siwana Panchayat Samiti, Rajasthan Politics, Election Results 2026









