राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए नतीजे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड ने स्वीकार किया जनादेश, पत्रकारों से बातचीत में चुनाव के नतीजों को लेकर कहा- आज लगभग राजस्थान के विभिन्न जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आए हैं सामने,
हम जनादेश को करते हैं स्वीकार, हम समीक्षा भी करेंगे कि कहां हमसे रही कमी, हम जनसेवा के लिए पहले से और अधिक ताकत लगाकर करेंगे सेवा, ताकि जनता का विश्वास हम जीतें और जीतते रहे ये हमारा रहेगा विश्ववास, वहीं चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के सवाल पर राठौड ने सीधा जवाब देते हुए कहा- मैं, मेरी है हार की जवाबदेही, कांग्रेस जो अभी तक फैला रही थी भ्रम, सत्ता का दुरूपयोग और इवीएम के दुरूपयोग या इवीएम की कर रही थी बात, कांग्रेस हमेशा लगाती रही है आरोप, अब कांग्रेस क्या कहेगी, कांग्रेस के सब आरोप झूंठे हुए हैं साबित, हमने जनादेश किया है स्वीकार, कांग्रेस को भी जनादेश करना चाहिए था स्वीकार, कांग्रेस को भी देखना चाहिए अपनी गिरेबान में, कांग्रेस जहां जहां हारी है वहां कांग्रेस को भी करनी चाहिए थी समीक्षा, कांग्रेस जहां हारती है वहां निष्पक्ष संस्थाओं पर लगाती है आरोप, यह नहीं है ठीक बात









