डेरेक ओ’ब्रायन की जीवनी (Derek O’Brien Biography in Hindi)
Derek O’Brien Latest News - डेरेक ओ’ब्रायन पश्चिम बंगाल से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद और पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने पत्रकारिता और विज्ञापन जगत में काम किया. हालांकि, उन्हें देशभर में पहचान एक लोकप्रिय क्विज मास्टर के रूप में मिली. बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट और इकोनॉमिक टाइम्स ब्रांड इक्विटी क्विज जैसे कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. वर्ष 2004 में वे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए. वर्ष 2011 में पार्टी ने उन्हें पहली बार राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्वाचित होकर संसद पहुंचे. इसके बाद वर्ष 2017 और 2023 में भी वे राज्यसभा के लिए चुने गए. जून 2026 में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया. इस लेख में हम आपको डेरेक ओ’ब्रायन के जीवन परिचय (Derek O’Brien Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
डेरेक ओ’ब्रायन जन्म और परिवार (Derek O’Brien Birth & Family)
डेरेक ओ’ब्रायन (Derek O'Brien) का जन्म 13 मार्च 1961 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय नील ओ’ब्रायन (Late Shri Neil O Brien) और माता का नाम स्वर्गीय जॉयस ओ’ब्रायन (Late Joyce O Brien) है.
उनके पिता ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रह चुके थे. इसके साथ ही ब्रायन 1977 से 1991 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे. जबकि बाद में वे वर्ष 1996 में एक मनोनीत एंग्लो-इंडियन लोकसभा सांसद बने. 24 जून 2016 को 82 वर्ष की आयु में नील ओ’ब्रायन की मृत्यु हो गई.
डेरेक ओ’ब्रायन का विवाह 18 जुलाई 2006 को डॉ. टोनुका बसु (Dr. Tonuca Basu) से हुआ था. उनकी एक बेटी है. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी (US नागरिक) एक डॉक्टर हैं, जो US में रहकर प्रैक्टिस करती हैं.
डेरेक ओ'ब्रायन ईसाई (Christian) धर्म से हैं और वे एंग्लो-इंडियन (Anglo-Indian) समुदाय से संबंध रखते हैं.
डेरेक ओ'ब्रायन पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2023)
स्थायी पता : 158, प्रिंस अनवर शाह रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल - 700045
फ़ोन.- {033} 24228735,
वर्तमान पता : 183, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष- 21430954, 23795540, 23795549,
मोबाइल: 9013181158
डेरेक ओ’ब्रायन की शिक्षा (Derek O’Brien Education)
डेरेक ओ’ब्रायन ने कोलकाता के सेंट जेवियर्स स्कूल और दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से वर्ष 1983 में स्नातक (बीए) किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
डेरेक ओ’ब्रायन का शुरुआती जीवन (Derek O’Brien Early life)
डेरेक ओ’ब्रायन ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सवर्ल्ड पत्रिका में खेल पत्रकार के रूप में की थी. इसके बाद वे विज्ञापन जगत से जुड़ गए और ओगिल्वी (Ogilvy) में काम करने लगे. जहाँ उन्होंने कंपनी के दिल्ली और कोलकाता कार्यालयों में क्रिएटिव प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 1991 में उन्होंने ओगिल्वी छोड़कर अपनी कंपनी शुरू की, जो आगे चलकर डेरेक ओ’ब्रायन एंड एसोसिएट्स के नाम से जानी गई.
इसी दौरान उन्होंने क्विज कार्यक्रमों का संचालन शुरू किया. बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट के प्रस्तोता के रूप में उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके अलावा वे इकोनॉमिक टाइम्स ब्रांड इक्विटी क्विज से भी जुड़े रहे. वर्ष 2001 से 2003 तक लगातार तीन बार उन्हें इंडियन टेलीविजन अकादमी की ओर से गेम शो के सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला. उन्होंने क्विज, सामान्य ज्ञान और संदर्भ से जुड़ी कई पुस्तकें भी लिखी हैं. इसके अलावे उन्होंने डलहौज़ी इंस्टीट्यूट क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है.
डेरेक ओ’ब्रायन राजनीतिक करियर (Derek O’Brien Political Career)
डेरेक ओ’ब्रायन की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2004 पश्चिम बंगाल की प्रमुख पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ जुड़ने के बाद आगे बढ़ी. उस समय पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार थी और ममता बनर्जी के नेतृत्व में संचालित होने वाली तृणमूल कांग्रेस विपक्ष में थी. वर्ष 2009 में ममता बनर्जी के रेल मंत्री बनने के बाद उन्हें भारतीय रेलवे की यात्री सेवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. वे निर्वाचित होकर पहली बार संसद के उच्च सदन पहुंचे.
राज्यसभा पहुंचने के बाद डेरेक ओ’ब्रायन ने सदन में पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्ष 2015 में उन्हें तृणमूल कांग्रेस का मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया. इसी दौरान वे राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और बाद में संसदीय दल के नेता बने. वर्ष 2017 में वे दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसी कार्यकाल में सितंबर 2017 से मई 2019 तक उन्होंने संसद की परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया.
वर्ष 2023 में डेरेक ओ’ब्रायन तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान वे गृह मामलों की समिति, नैतिकता समिति और सामान्य प्रयोजन समिति सहित कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं. वे संसद की कार्य मंत्रणा समिति में भी शामिल रहे हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-चिली संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष हैं. जून 2026 में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के दौरान पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया. वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं. राज्यसभा सांसद (MP) के तौर पर डेरेक ओ’ब्रायन का तीसरा कार्यकाल अगस्त 2023 से अगस्त 2029 तक निर्धारित है.
डेरेक ओ’ब्रायन की संपत्ति (Derek O’Brien Property)
2023 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार डेरेक ओ'ब्रायन की कुल संपत्ति 27.60 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6 करोड़ का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको डेरेक ओ’ब्रायन जीवनी (Derek O’Brien Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












