आर धर्मर की जीवनी (R. Dharmar Biography in Hindi)
R. Dharmar Latest News - एआईएडीएमके नेता आर. धर्मर तमिलनाडु से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के राज्यसभा सांसद हैं. अस्सी के दशक के अंत में एआईएडीएमके से जुड़कर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले धर्मर स्थानीय स्तर पर कई पदों को धारण कर चुके हैं. बाद में एक लंबी अवधि के उपरांत पार्टी ने उन्हें 2022 में तमिलनाडु से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसमें उनकी जीत हुई. हालांकि, बाद में वे निष्कासित नेता ओ. पन्नीरसेल्वम के साथ हो गए थे, लेकिन जनवरी 2026 में उन्होंने ई. पलानीस्वामी की मौजूदगी में दोबारा एआईएडीएमके में वापसी कर ली. इस लेख में हम आपको आर धर्मर के जीवन परिचय (R. Dharmar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
आर धर्मर जन्म और परिवार (R. Dharmar Birth & Family)
आर. धर्मर (R. Dharmar) जन्म 5 अप्रैल 1970 को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के पुलियांगुडी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम रामासामी देवर (Shri Ramasamy Devar) और माता का नाम कूथाये (Shrimati Koothaye) है. उनका विवाह स्वर्गीय शिवकामी (Late Shrimati Sivakami) से हुआ था. उनकी दो बेटियां हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी गुजर चुकी हैं.
आर धर्मर धर्म से हिन्दू हैं.
आर धर्मर पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : 95, पुलियांगुडी गांव, कक्कुर पोस्ट, मुदुकुलथुर तालुक, रामनाथपुरम जिला, तमिलनाडु - 623711
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 804 ब्रह्मपुत्र कॉम्प्लेक्स, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष - 9443443661
आर धर्मर की शिक्षा (R. Dharmar Education)
आर धर्मर ने वर्ष 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड टेक्निकल ट्रेनिंग, कूनूर से इतिहास में बीए किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
आर धर्मर राजनीतिक करियर (R. Dharmar Political Career)
आर धर्मर ने वर्ष 1987 में एआईएडीएमके से जुड़कर राजनीति में कदम रखा. वर्ष 1990 से 1995 तक वे पुलियांगुडी गांव की पार्टी शाखा के सचिव रहे. इसके बाद वर्ष 1996 से 2006 तक उन्होंने मुदुकुलथुर यूनियन की एमजीआर युवा शाखा के उपसचिव के रूप में काम किया. वर्ष 2006 से 2014 तक वे मुदुकुलथुर यूनियन के सचिव रहे. इसके बाद वर्ष 2014 से 2016 तक उन्होंने रामनाथपुरम जिला सचिव की जिम्मेदारी संभाली. वे मुदुकुलथुर पंचायत यूनियन के अध्यक्ष और दो बार सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
वर्ष 2022 में एआईएडीएमके ने आर. धर्मर को तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. पार्टी के तत्कालीन समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम और सह-समन्वयक ई. पलानीस्वामी ने उनके नाम की घोषणा की थी. वे जून 2022 में निर्वाचित हुए और 30 जून 2022 से उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू हुआ. यह उनका राज्यसभा में पहला कार्यकाल है. राज्यसभा सांसद के रूप में आर धर्मर सितंबर 2022 से जून 2024 तक श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी समिति के सदस्य रहे. नवंबर 2022 से अक्टूबर 2024 तक वे अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में शामिल रहे. जनवरी 2023 से अक्टूबर 2024 तक उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) संबंधी समिति में भी काम किया. सितंबर 2024 से वे ऊर्जा संबंधी समिति के सदस्य हैं. इसके अलावा, वे सितंबर 2022 से जून 2024 और अक्टूबर 2024 से रेलवे मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-मेक्सिको संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. वही राज्यसभा में आर धर्मर का यह कार्यकाल जून, 2028 को समाप्त हो रहा हैं.
आर धर्मर की संपत्ति (R. Dharmar Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार आर धर्मर की कुल संपत्ति 1.30 करोड़ रूपये हैं, जबकि उन पर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको आर धर्मर जीवनी (R. Dharmar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













