राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने टोंक जिले की ग्राम पंचायत पचेवर में सरपंच चुनाव को लेकर राजस्थान सरकार और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, हनुमान बेनीवाल ने कहा- पचेवर ग्राम पंचायत में सरपंच का पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित था, लेकिन आरोप है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के एक व्यक्ति ने कथित फर्जी SC प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा और निर्वाचन अधिकारियों ने उसे अनुमति दे दी, जबकि ग्रामीणों ने मतदान दल को इसकी दी थी सूचना भी, बेनीवाल ने आगे कहा- जलदाय मंत्री के दबाव और संरक्षण में निर्वाचन आयोग के नियमों और संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया, वही बेनीवाल ने सवाल उठाया कि जब आरक्षण से जुड़ी पात्रता की जांच करना प्रशासन और निर्वाचन तंत्र की जिम्मेदारी है, तो OBC वर्ग के व्यक्ति को SC आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति कैसे दी गई? सांसद बेनीवाल ने आगे कहा- ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त से फोन पर बात कर तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की, बेनीवाल ने चेतावनी दी कि यदि आयोग समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो ग्रामीण न्यायालय की शरण लेंगे
फर्जी जाति प्रमाण पत्र से सरपंच चुनाव लड़ने का आरोप, कन्हैयालाल चौधरी पर बरसे सांसद हनुमान बेनीवाल

राजस्थान पंचायत चुनाव: SC आरक्षित सीट पर OBC को चुनाव लड़ाने का आरोप, हनुमान बेनीवाल ने मंत्री को घेरा









