समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को दी अंतरिम जमानत, अब हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा 10 दिसंबर को, हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा- प्रथम दृष्टया, आजम खान की गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से नहीं किया गया था पालन, कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आजम खान को एक पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही राशि की दो जमानतें देने पर किया जाए रिहा, उन्हें गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के अनुसार भरने होंगे जमानत बॉन्ड, इस मामले की अगली सुनवाई तय की गई है 10 दिसंबर को, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्लाह ने आजम खान की ओर से की पैरवी, यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह-प्रथम की खंडपीठ ने दिया, इससे पहले मंगलवार को ही फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार, इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने यही राहत उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी दी, जिन्हें पहले हाई कोर्ट से नहीं मिली थी यह राहत
आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली अंतरिम जमानत

Aajam Khan I Samajwadi Party I Allahabad High Court I Breaking News I Big Breaking I Politalks News I









