PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

IAS शिखर अग्रवाल ने ACB जांच को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 19 नवंबर को सुनवाई!

17 नवंबर 2026
साझा करें:
IAS शिखर अग्रवाल ने ACB जांच को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 19 नवंबर को सुनवाई!

IAS Shikhar Agarwal, शिखर अग्रवाल, ACB जांच, 40 विला कॉटेज मामला, राजस्थान ACB


जयपुर से बड़ी खबर, APO IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल मामले में बड़ा अपडेट, शिखर अग्रवाल ने ACB की जांच को राजस्थान हाईकोर्ट में दी चुनौती, 1993 बैच के IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल ने आपराधिक रिट याचिका दायर कर ACB की प्रारंभिक जांच और राज्य सरकार की ओर से 30 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत दी गई जांच की मंजूरी को निरस्त करने की मांग की, याचिका में शिखर अग्रवाल की ओर से दलील दी गई है कि उनका स्पष्टीकरण लिए बिना ही जांच की दे दी गई मंजूरी और पूरी प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई, वही इसके साथ ही याचिका में दावा किया गया है कि अजबगढ़ रिसॉर्ट के पास वैध CTE और CTO हैं तथा 115 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड से मिली थी मंजूरी, याद दिला दें 27 अक्टूबर को विला मामले में खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन यानी 28 अक्टूबर को शिखर अग्रवाल को किया गया था APO, अब हाईकोर्ट में दायर याचिका में उन्होंने मामले के निस्तारण तक FIR दर्ज करने और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की, अब इस याचिका पर 19 नवंबर को होगी सुनवाई 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal