PoliTalks News
बायोग्राफी

केआरएन राजेशकुमार की जीवनी | KRN Rajeshkumar Biography in Hindi

13 नवंबर 2026
साझा करें:
केआरएन राजेशकुमार की जीवनी | KRN Rajeshkumar Biography in Hindi

KRN Rajeshkumar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको केआरएन राजेशकुमार जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


केआरएन राजेशकुमार की जीवनी (KRN Rajeshkumar Biography in Hindi)

KRN Rajeshkumar Latest News  - किसान परिवार से आने वाले डीएमके नेता केआरएन राजेश कुमार तमिलनाडु से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सांसद हैं. नब्बे के दशक में तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी डीएमके के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले राजेश कुमार पार्टी संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं. पार्टी में उनके प्रभाव को देखते हुए डीएमके ने उन्हें सितंबर 2021 में राज्यसभा के उपचुनाव में टिकट दिया और वे विजयी रहे. इसी के बाद पार्टी ने उनके पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद जून 2022 में दोबारा उच्च सदन का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए. इस लेख में हम आपको केआरएन राजेशकुमार  के जीवन परिचय (KRN Rajeshkumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

केआरएन राजेशकुमार जन्म और परिवार (KRN Rajeshkumar Birth & Family)

के.आर.एन राजेश कुमार (K. R. N. Rajeshkumar) का जन्म 27 मार्च 1977 को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के रासीपुरम में हुआ था. उनके पिता का नाम आर. नटराजन (Shri Natarajan R.) और माता का नाम उषा एन. (Shrimati Usha N.) है. उनका विवाह 22 फरवरी 2007 को श्रीमति आर. पूंगोडी (Shrimati R. Poongkodi) से हुआ. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. उनकी पत्नी फाइनेंस फर्म में उनका पार्टनर (सहयोगी) हैं. 

केआरएन राजेशकुमार पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : 25ए. के.आर. थोट्टम, कट्टनचंपट्टी पोस्ट, रासीपुरम तालुक, नमक्कल जिला, तमिलनाडु - 612703

दूरभाष- 04286-290698

वर्तमान पता : 401, स्वर्ण जयंती सदन डीलक्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष- 011-23011151

केआरएन राजेशकुमार की शिक्षा (KRN Rajeshkumar Education)

केआरएन राजेशकुमार ने मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई से डीसीएम, सहकारिता विषय में बीए और वाणिज्य में स्नातकोत्तर (एमकॉम) की पढ़ाई की है. उन्होंने वर्ष 2000 में बीए (सहकारिता) और वर्ष 2002 में एमकॉम किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

केआरएन राजेशकुमार राजनीतिक करियर (KRN Rajeshkumar Political Career)

के.आर.एन. राजेश कुमार वर्ष 1994 में डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) से जुड़े. इसी के बाद वे वर्ष 1998 में पार्टी की शाखा के सचिव और फिर वेंनंदूर यूनियन के उपसचिव रहे. इसके बाद वर्ष 2011 से 2020 तक वे नमक्कल जिला डीएमके युवा शाखा के आयोजक रहे. फरवरी 2020 में पार्टी ने उन्हें नमक्कल पूर्वी जिला इकाई का सचिव नियुक्त किया. सितंबर 2021 में डीएमके ने उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. यह उपचुनाव एआईएडीएमके के दो सदस्यों के इस्तीफे से खाली हुई सीटों को भरने के लिए कराया गया था. वे सितंबर 2021 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसके बाद जून 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया और वे दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए. उनका दूसरा कार्यकाल 30 जून 2022 से शुरू हुआ.

दो बार राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद से अब तक कई समितियों के सदस्य रह चुके हैं. राज्यसभा सांसद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में राजेश कुमार सितंबर 2021 से जून 2022 तक आवास एवं शहरी मामलों संबंधी समिति के सदस्य रहे, जबकि दूसरी बार चुने जाने के बाद वे सितंबर 2022 से जून 2024 तक ऊर्जा संबंधी समिति में शामिल रहे. सितंबर 2024 से वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस संबंधी समिति के सदस्य हैं. अक्टूबर 2024 से वे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) संबंधी समिति में भी काम कर रहे हैं. सितंबर 2025 से वे अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति और रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-इथियोपिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं. राज्यसभा में उनका यह कार्यकाल जून, 2028 को समाप्त हो रहा हैं.

केआरएन राजेशकुमार की संपत्ति (KRN Rajeshkumar Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार केआरएन राजेशकुमार की कुल संपत्ति 1.74 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको केआरएन राजेशकुमार जीवनी (KRN Rajeshkumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal