दामोदर राव की जीवनी (Damodar Rao Biography in Hindi)
Damodar Rao Latest News - दामोदर राव तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सांसद और व्यवसायी हैं. राजनीति में आने से पहले वे व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े रहे. वर्ष 2022 में बीआरएस ने उन्हें तेलंगाना से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुंचे. मूल रूप से तेलंगाना के व्यवसायी रहे दामोदर राव की गिनती देश के अमीर सांसदों में होती है. इस लेख में हम आपको दामोदर राव के जीवन परिचय (Damodar Rao Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
दामोदर राव जन्म और परिवार (Damodar Rao Birth & Family)
दामोदर राव दिवकोंडा (Damodar Rao Divakonda) का जन्म 1 अप्रैल 1958 को तेलंगाना के जगतियाल में हुआ था. उनके पिता का नाम नारायण राव दिवकोंडा (Shri Narayana Rao Divakonda) और माता का नाम अंदालु दिवकोंडा (Shrimati Andalu Divakonda) है.
उनका विवाह 19 मई 1982 को श्रीमती स्वरूपा रानी (Shrimati Swarupa Rani) से हुआ. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. उनकी पत्नी गृहणी हैं. दामोदर राव पर 1 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : एच. नं. 6-3-1247/ए, फ्लैट नं. 4बी, इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट, राजभवन रोड, सोमाजीगुडा, हैदराबाद, तेलंगाना- 500082
दूरभाष: 9182055399
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-11, टावर ए2, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली- 110002
दूरभाष: 011-23238389
दामोदर राव की शिक्षा (Damodar Rao Education)
दामोदर राव ने वर्ष 1983 में हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
दामोदर राव का शुरुआती जीवन (Damodar Rao Early life)
राजनीति में आने से पहले दामोदर राव पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े रहे. उन्होंने तेलंगाना में मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे तेलंगाना के प्रमुख समाचार पत्रों नमस्ते तेलंगाना और तेलंगाना टुडे सहित टी-न्यूज चैनल के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे. तेलंगाना राज्य के गठन के आंदोलन के दौरान इन मीडिया संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती जाती है. इसके साथ ही दामोदर राव तेलंगाना पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भी रहे हैं.
दामोदर राव राजनीतिक करियर (Damodar Rao Political Career)
व्यवसाय और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े रहे दामोदर राव की राजनीतिक यात्रा तेलंगाना की प्रमुख पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ जुड़ने के बाद आगे बढ़ी. तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के करीबी माने जाने वाले दामोदर राव को वर्ष 2022 में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. वे जून 2022 में तेलंगाना से निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे. 22 जून 2022 से उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल शुरू हुआ. राज्यसभा में यह उनका पहला कार्यकाल है.
राज्यसभा सदस्य के रूप में दामोदर राव विभिन्न संसदीय समितियों में काम कर चुके हैं. वे सितंबर 2022 से जून 2024 तक वित्त संबंधी समिति के सदस्य रहे जबकि सितंबर 2024 से सितंबर 2025 तक उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति में काम किया, तो वही अक्टूबर 2024 से वे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. फिर सितंबर 2025 से उन्हें रक्षा संबंधी समिति के सदस्य के तौर पर शामिल किया गया और इसके बाद वे फरवरी 2026 से उन्हें भारत-चिली संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों में भी शामिल किया गया हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर दामोदर राव का कार्यकाल जून 2028 तक निर्धारित है.
दामोदर राव की संपत्ति (Damodar Rao Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार दामोदर राव की कुल संपत्ति 124.11 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 49 करोड़ रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको दामोदर राव जीवनी (Damodar Rao Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












