PoliTalks News
बायोग्राफी

सुलता देव की जीवनी | Sulata Deo Biography in Hindi

10 नवंबर 2026
साझा करें:
सुलता देव की जीवनी | Sulata Deo Biography in Hindi

Sulata Deo Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुलता देव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुलता देव की जीवनी (Sulata Deo Biography in Hindi)

Sulata Deo Latest News  - सुलता देव ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजेडी) की राज्यसभा सांसद और बीजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. गांव की सरपंच से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाली देव को बीजद ने वर्ष 2022 में ओड़िसा से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसमें उन्हें निर्वाध जीत हासिल हुई. हालांकि राज्यसभा सदस्य चुने जाने से करीब एक दशक पहले वे ओड़िसा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. इसी वर्ष अप्रैल में पार्टी नेतृत्व ने पार्टी के कई आतंरिक पद पर बदलाव किये हैं, जिसके अंतर्गत पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने जहाँ एक ओर मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में बीजद संसदीय दल का नया नेता नियुक्त किया तो वही, देव को उपनेता व बीजद का मुख्य सचेतक के पद पर बहाल किया हैं. इस लेख में हम आपको राज्यसभा सांसद के जीवन परिचय (Sulata Deo Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुलता देव जन्म और परिवार (Sulata Deo Birth & Family)

सुलता देव (Sulata Deo) का जन्म 13 जून 1972 को ओडिशा के कटक जिले के कुसुपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम सुमंत कुमार जेना (Shri Sumanta Kumar Jena) और माता का नाम संघमित्रा जेना (Shrimati Sanghamitra Jena) है. उनका विवाह 21 अप्रैल 1996 को बिक्रम केशरी देव (Bikram Keshari Deo) से हुआ था. उनकी एक बेटी है. मायनेता वेबसाइट के उनकी पत्नी व्यवसाय और कृषि से जुड़ी हैं.

सुलता देव धर्म से हिन्दू है, जबकि वह OBC वर्ग से है.

सुलता देव पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : पता-पोस्ट ऑफिस-ब्रह्मबरदा, जिला- जाजपुर, ओडिशा - 755005

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर सी-404 स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बिशंभर दास मार्ग, नई दिल्ली- 110001

मोबाइल - 9868181105

सुलता देव की शिक्षा (Sulata Deo Education)

सुलता देव ने वर्ष 1992 में ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित उत्कल विश्वविद्यालय से संबद्ध सहसपुर कॉलेज से स्नातक (बीए) किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

सुलता देव राजनीतिक करियर (Sulata Deo Political Career)

सुलता देव की राजनीतिक यात्रा ओडिशा की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ जुड़ने के बाद आगे बढ़ी. अपनी राजनीतिक यात्रा की आरम्भिक वर्षो यानी वर्ष 2002 में वे जाजपुर जिले के ब्रह्मबरदा गांव की सरपंच बनीं. इस पद पर वे वर्ष 2007 तक रहीं. इसके बाद वर्ष 2007 से 2009 तक उन्होंने जाजपुर जिला परिषद के जोन नंबर 31 की सदस्य के रूप में काम किया. इसी के तत्काल बाद यानी वर्ष 2009 में उन्हें ओडिशा राज्य समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया, जिस पद पर वे वर्ष 2013 तक रहीं. सुलता देव बीजेडी की महिला इकाई से भी जुड़ी रहीं और पार्टी की महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम किया. इसके साथ ही वे लम्बे समय पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. वर्ष 2019 से 2022 तक उन्होंने ओडिशा सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम में सलाहकार के रूप में काम किया. इस दौरान वे महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहीं.

वर्ष 2022 में बीजेडी अध्यक्ष और ओड़िसा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुलता देव को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया. देव जून 2022 में निर्वाचित हुईं और 2 जुलाई 2022 से उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल शुरू हुआ. 8 जुलाई 2022 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. राज्यसभा सदस्य के तौर पर यह उनका पहला कार्यकाल है, जो जुलाई 2028 तक निर्धारित है. राज्यसभा सदस्य के रूप में सुलता देव विभिन्न संसदीय समितियों में भी काम कर चुकी हैं. वे उद्योग संबंधी समिति, महिला सशक्तीकरण समिति, लाभ के पद संबंधी संयुक्त समिति और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस- Member of Parliament Local Area Development Scheme) संबंधी समिति की सदस्य रही हैं. इसके अलावा वे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति से भी जुड़ी रहीं. जुलाई 2023 में उन्हें राज्यसभा के उपसभापति पैनल में नामित किया गया. अक्टूबर 2024 से वे रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-यूरोपीय संसद संसदीय मैत्री समूह की सदस्य भी हैं.

सुलता देव की संपत्ति (Sulata Deo Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सुलता देव की कुल संपत्ति 1.68 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3 लाख का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको सुलता देव जीवनी (Sulata Deo Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal