सस्मित पात्रा की जीवनी (Sasmit Patra Biography in Hindi)
Sasmit Patra Latest News - शिक्षाविद् और प्रबंधन व कानून के क्षेत्र के जानकार रहे डॉ. सस्मित पात्रा ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया तथा भुवनेश्वर के ज़ेवियर-एमल्योन बिजनेस स्कूल के डीन रहे. वर्ष 2019 में बीजेडी ने उन्हें ओडिशा से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. वर्ष 2022 में वे दूसरे कार्यकाल के लिए फिर राज्यसभा पहुंचे. वे 2022 से राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल के नेता रहे, लेकिन अप्रैल 2026 में पार्टी के भीतर बढ़ रहे उनके विरोध के कारण उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा. इस लेख में हम आपको सस्मित पात्रा के जीवन परिचय (Sasmit Patra Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सस्मित पात्रा जन्म और परिवार (Sasmit Patra Birth & Family)
डॉ. सस्मित पात्रा (Dr. Sasmit Patra) का जन्म 23 मार्च 1979 को ओडिशा के कटक में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय डॉ. स्वरूपानंद पात्रा (Late Dr. Swarupananda Patraj) और माता का नाम श्रीमती रश्मि महापात्रा (Shrimati Rashmi Mohapatra) है. उनका विवाह 6 फरवरी 2004 को डॉ. गायत्रीबाला पांडा (Dr. Sweta Millicent Paul) से हुआ है. उनके दो संतान हैं, एक बेटा और बेटी है. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से एकेडमिशियन और मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं. सस्मित पात्रा धर्म से ईशाई हैं.
सस्मित पात्रा पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : 15, भौमा नगर, यूनिट - 4, भुवनेश्वर, ओडिशा - 751001
मोबाइल - 9853439853
वर्तमान पता : सी-104, स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली -110001
मोबाइल - 9853439853
सस्मित पात्रा की शिक्षा (Sasmit Patra Education)
डॉ. सस्मित पात्रा ने BA (ऑनर्स), LL.B., MBA, Ph.D. (मैनेजमेंट) की हैं. उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर, ओड़िसा और इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी), इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से पढ़ाई की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
सस्मित पात्रा का शुरुआती जीवन (Sasmit Patra Early life)
राजनीति में आने से पहले डॉ. सस्मित पात्रा शिक्षण, प्रबंधन शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े रहे. उन्होंने भुवनेश्वर में प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में काम किया और भुवनेश्वर के ज़ेवियर-एमल्योन बिजनेस स्कूल के डीन रहे, जो ज़ेवियर यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर और एमल्योन बिज़नेस स्कूल, फ्रांस का मिला-जुला सहयोग है. इसके साथ ही वे प्रबंधन, शोध और परामर्श के क्षेत्र में काम करने के साथ सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे.
सस्मित पात्रा राजनीतिक करियर (Sasmit Patra Political Career)
पेशे से शिक्षविद रहे डॉ सस्मित पात्रा की राजनीतिक यात्रा उड़ीसा की प्रमुख पार्टी बीजू जनता दल के साथ जुड़ने के साथ शुरू हुई. आरम्भ में उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता के पद पर काम किया और पार्टी के पक्ष को शांत भाव से मीडिया के सामने रखते नजर आये. वर्ष 2019 में बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया. वे 28 जून 2019 को निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1 जुलाई 2019 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. सितंबर 2019 में उन्हें बीजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल किया गया. पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद जुलाई 2022 में वे दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसी वर्ष बीजेडी ने उन्हें राज्यसभा में अपने संसदीय दल का नेता नियुक्त किया.
राज्यसभा में अपने कार्यकाल के दौरान सस्मित पात्रा विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रहे. वे सितंबर 2019 से शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति तथा लाभ के पद पर संयुक्त समिति से जुड़े रहे. बाद में उन्होंने विशेषाधिकार समिति, विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी समिति तथा नैतिकता समिति में भी काम किया. जुलाई 2020 में उन्हें राज्यसभा के उपसभापति पैनल में नामित किया गया था और बाद में उन्हें इस पद के लिए कई बार फिर से नामित किया गया. इस तरह 16 जुलाई 2022, दिसंबर 2022, नवंबर 2024, जुलाई, नवंबर 2025 और अप्रैल 2026 को फिर से उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेटेड किया गया.
इस वर्ष पार्टी में उनके प्रति बढ़ रहे आंतरिक विरोध के कारण उन्हें अप्रैल 2026 में राज्यसभा में बीजेडी के संसदीय दल के नेता पद से इस्तीफा देना पड़ा. पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. फिर इसी के बाद राज्यसभा में रिक्त हुए पार्टी के संसदीय दल के नेता के पद पर 13 अप्रैल 2026 को बीजेडी ने मानस रंजन मंगराज को नियुक्त किया. इस बदलाव के बाद सस्मित पात्रा राज्यसभा में पार्टी के नेता पद पर नहीं रहे, हालांकि वे बीजेडी के राज्यसभा सांसद बने हुए हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर सस्मित पात्रा का यह कार्यकाल जुलाई 2028 तक निर्धारित हैं.
सस्मित पात्रा की संपत्ति (Sasmit Patra Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सस्मित पात्रा की कुल संपत्ति 4.53 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.
इस लेख में हमने आपको सस्मित पात्रा जीवनी (Sasmit Patra Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













