PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मेरा एनकाउंटर हो सकता है, मैं जिंदा रहूं या नहीं...'- वसुंधरा राजे और प्रमोद भाया को लेकर नरेश मीणा का बड़ा बयान

07 नवंबर 2026
साझा करें:
'मेरा एनकाउंटर हो सकता है, मैं जिंदा रहूं या नहीं...'- वसुंधरा राजे और प्रमोद भाया को लेकर नरेश मीणा का बड़ा बयान

Naresh Meena I Rajasthan I Vasundhara raje I Pramod jain bhaya I Bhajanlal Sharma I 

BSS प्रमुख नरेश मीणा का बड़ा बयान, नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने एनकाउंटर की जताई आशंका, इसके साथ ही नरेश मीणा ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे व झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह पर बोला सीधा हमला, नरेश मीणा ने कहा- हो सकता है उनका एनकाउंटर कर दिया जाए या उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएं, लेकिन वह अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई रखेंगे जारी,  प्रमोद जैन भाया पर कई मुकदमे होने के बावजूद आज तक पुलिस उनके घर तक नहीं पहुंची और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई, क्योंकि उन्हें राजनीतिक संरक्षण हासिल है,  वही नरेश मीणा ने इस कथित संरक्षण के लिए वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा- वह प्रमोद जैन भाया को विधायक बनाना चाहती हैं और भाया उनके बेटे दुष्यंत सिंह को सांसद बनाने में करते हैं मदद, उन्होंने अंता चुनाव के बाद दिल्ली में हुई बैठक का जिक्र करते हुए वसुंधरा राजे से सवाल किया कि धन्ना सेठों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की बात कही गई थी, लेकिन आखिर हुआ क्या? प्रमोद जैन भाया के बेटों को बचाया गया और जब उन पर हमला हुआ तो किसी ने एक शब्द तक नहीं बोला,  वीडियो में नरेश मीणा ने वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा- 2029 में आपको यहां से जाना पड़ेगा, मैं जिंदा रहूं या नहीं,  साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि उनके एनकाउंटर के बाद शायद लोग जागें 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal