मानस रंजन मंगराज की जीवनी (Manas Mangaraj Biography in Hindi)
Manas Mangaraj Latest News - मानस रंजन मंगराज ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले वे पत्रकारिता और मीडिया से जुड़े रहे तथा ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार में मीडिया सलाहकार के पद पर रहे. वर्ष 2022 में बीजेडी ने उन्हें ओडिशा से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया और वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे. अप्रैल 2026 में पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी और उन्हें राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल का नेता नियुक्त किया. इस लेख में हम आपको मानस रंजन मंगराज के जीवन परिचय (Manas Mangaraj Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
मानस रंजन मंगराज जन्म और परिवार (Manas Mangaraj Birth & Family)
मानस रंजन मंगराज (Manas Ranjan Mangaraj) का जन्म 19 फरवरी 1971 को ओडिशा के कटक में हुआ था. उनके पिता का नाम नृसिंह चरण मंगराज (Shri Nrusingh Charan Mangaraj) और माता का नाम श्रद्धांजलि मंगराज (Shrimati Sradhanjali Mangaraj) है. उनका विवाह डॉ. गायत्रीबाला पांडा (Dr. Gayatribala Panda) से हुआ है. उनका एक बेटा है. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से एकेडमिशियन, लेखक, बिज़नेसवुमन हैं.
मानस रंजन मंगराज धर्म से हिन्दू हैं और जाति से करण (कायस्थ- सामान्य वर्ग) हैं.
मानस रंजन मंगराज पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : विला नं. -15, ट्राइडेंट गैलेक्सी, कलिंगनगर, घाटिकिया, भुवनेश्वर, ओडिशा - 751029
दूरभाष- 0674-2963963
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर बी-7, टावर ए2, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली- 110002
दूरभाष- 011-23211066
मानस रंजन मंगराज की शिक्षा (Manas Mangaraj Education)
मानस रंजन मंगराज ने वर्ष 1994 में ओडिशा की बेरहामपुर यूनिवर्सिटी से वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) में एमएससी (स्नातकोत्तर) की डिग्री प्राप्त की है.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
मानस रंजन मंगराज का शुरुआती जीवन (Manas Mangaraj Early life)
राजनीति में आने से पहले मानस रंजन मंगराज मीडिया और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे. वे वर्ष 2019 से 2024 तक ओडिशा की बीजेडी सरकार में मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे. इस दौरान वे राज्य सरकार और पार्टी के मीडिया संबंधी कामकाज से जुड़े रहे.
मानस रंजन मंगराज राजनीतिक करियर (Manas Mangaraj Political Career)
पेशे से बिज़नेसमैन रहे मानस रंजन मंगराज की राजनीतिक यात्रा राज्य की प्रमुख पार्टी बीजू जनता दल के साथ जुड़ने के साथ शुरू हुई. बुद्धिजीवी वर्ग से आने वाले मानस मंगराज राज्य में पार्टी में काफी प्रभावशाली स्थान रखते हैं. राज्य में उनकी पहचान लो-प्रोफ़ाइल और साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्तित्व की रही हैं. पार्टी लीडरशिप के साथ उनकी नज़दीकी को देखते हुए वर्ष 2022 में बीजेडी (बीजू जनता दल) ने उन्हें ओडिशा से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया. वे 3 जून 2022 को निर्वाचित घोषित हुए और 2 जुलाई 2022 से उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू हुआ. यह उनका राज्यसभा में पहला कार्यकाल है. राज्यसभा सदस्य के तौर पर मानस रंजन मंगराज का कार्यकाल जुलाई 2028 तक निर्धारित हैं.
राज्यसभा में वे विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं. इसी कड़ी में वे सितंबर 2022 से जून 2024 तक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति के सदस्य रहे. दिसंबर 2022 से नवंबर 2024 तक उन्होंने विशेषाधिकार समिति में भी काम किया. सितंबर 2024 से सितंबर 2025 तक वे कोयला, खान और इस्पात संबंधी समिति के सदस्य रहे जबकि सितंबर 2025 से वे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी समिति में शामिल हैं. अप्रैल 2026 में बीजेडी ने मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में अपने संसदीय दल का नेता नियुक्त किया. सस्मित पात्रा के इस्तीफे के बाद पार्टी के लिए राज्यसभा में यह पद रिक्त हुआ था, जिसपर अब मानस रंजन मंगराज को नियुक्त किया गया हैं.
मानस रंजन मंगराज की संपत्ति (Manas Mangaraj Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार मानस रंजन मंगराज की कुल संपत्ति 8.25 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 26 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको मानस रंजन मंगराज जीवनी (Manas Mangaraj Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













