अनिल बोंडे की जीवनी (Anil Bonde Biography in Hindi)
Anil Bonde Latest News - डॉ. अनिल बोंडे महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद और पेशे से चिकित्सक एवं किसान हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया. वे महाराष्ट्र की मोर्शी विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में पांच महीने के लिए कृषि मंत्री भी रहे. वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको बीजेपी के राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. अनिल बोंडे के जीवन परिचय (Anil Bonde Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अनिल बोंडे जन्म और परिवार (Anil Bonde Birth & Family)
डॉ. अनिल बोंडे (Anil Bonde) का जन्म 3 अगस्त 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री सुखदेवराव (Shri Sukhadeorao) और माता का नाम श्रीमती त्रिवेणी (Shrimati Triveni) हैं.
अनिल बोंडे का विवाह 12 मार्च 1986 को डॉ. वसुधा बोंडे (Dr. Vasudha Bonde) से हुआ था. उनकी पत्नी पेशे से एक डॉक्टर हैं. उनके दो संतान है, एक बेटा और एक बेटी है.
अनिल बोंडे धर्म से हिन्दू है और जाति से ओबीसी से आते है.
अनिल बोंडे पर 32 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : रेस्ट हाउस के पास वरुड, तालुका वरुड, जिला अमरावती, 444602 (महाराष्ट्र)
दूरभाष - 9923716336
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर सी-304 स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बिशंभर दास मार्ग, नई दिल्ली- 110001
दूरभाष- 9422156336
अनिल बोंडे की शिक्षा (Anil Bonde Education)
डॉ. अनिल बोंडे ने नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर, महाराष्ट्र के वीएमवी अमरावती कॉलेज से वर्ष 1977 में एचएससी, जबकि वर्ष 1981 में एमबीबीएस और फिर वर्ष 1985 में (स्नातकोत्तर) एमडी (चिकित्सा) की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
अनिल बोंडे राजनीतिक करियर (Anil Bonde Political Career)
पेशे से चिकित्सक रहे डॉ. अनिल बोंडे की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1998 में शिवसेना में शामिल होने के साथ शुरुआत हुई. बाद में उन्होंने वर्ष 2004 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के टिकट पर अमरावती के मोर्शी विधानसभा सीट (Morshi Assembly Seat) से चुनाव लड़ा पर दूसरे स्थान पर रहे. उन्हें हर्षवर्धन देशमुख से बहुत ही मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद महाराष्ट्र में हुए अगले पारी के चुनाव जो 2009 में हुए थे, में शिवसेना ने टिकट नहीं दिया. यही से उनके और शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ गई. इसी वर्ष उन्होंने स्वयं की संग्राम पार्टी बनाई और शिवसेना व बीजेपी के गठबंधन के उम्मीदवार को हराया. हालांकि बाद में उन्हें निर्दलीय विधायक की श्रेणी में ही रखा गया.
चूँकि डॉ. अनिल बोंडे के भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी सहित देवेंद्र फडणवीस के साथ बहुत ही अच्छे संबंध रहे है इसलिए 2014 में नितिन गडकरी की उपस्थिति में अनिल बोंडे भाजपा में शामिल हो गए. इसी के बाद से अब तक वे भाजपा के साथ बने हुए है. 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें मोर्शी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और उन्हें जीत हासिल हुई. विधायक के तौर पर इस सीट से उनकी लगातार दूसरी जीत थी. पहली बार निर्दलीय जबकि दूसरी बार भाजपा के टिकट पर. इस चुनाव में उन्होंने राकांपा के हर्षवर्धन देशमुख को दोगुने से भी अधिक अंतर से हराया. जून 2019 में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में अंतिम समय में उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया. इस पद पर वे करीब पांच महीने रहे. हालांकि, वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में वे मोर्शी सीट से चुनाव हार गए. इसके बाद भी वे बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे और पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए.
वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. जुलाई 2022 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 5 जुलाई 2022 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. राज्यसभा में वे कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी समिति सहित कई समितियों के सदस्य रहे हैं. इसके अलावा वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति और संसद की राजभाषा समिति में भी सदस्य हैं. नवंबर 2025 से वे राज्यसभा की नियम समिति के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर अनिल बोंडे का कार्यकाल जुलाई 2028 तक है.
अनिल बोंडे की संपत्ति (Anil Bonde Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार अनिल बोंडे की कुल संपत्ति 15.93 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 28 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको अनिल बोंडे जीवनी (Anil Bonde Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













