PoliTalks News
बायोग्राफी

प्रकाश चिक बड़ाइक की जीवनी | Prakash Chik Baraik Biography in Hindi

23 नवंबर 2026
साझा करें:
प्रकाश चिक बड़ाइक की जीवनी | Prakash Chik Baraik Biography in Hindi

Prakash Chik Baraik Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको प्रकाश चिक बड़ाइक जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


प्रकाश चिक बड़ाइक की जीवनी (Prakash Chik Baraik Biography in Hindi)

Prakash Chik Baraik Latest News  - उत्तर बंगाल से आने वाले आदिवासी नेता प्रकाश चिक बड़ाइक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले वे राज्य के अलीपुरद्वार जिले में चाय पत्ती के कारोबार से भी जुड़े रहे. इसके साथ ही उन्होंने चाय बागान श्रमिकों के बीच ट्रेड यूनियन के जरिए अपनी पहचान बनाई. वर्ष 2018 में उन्होंने पहली बार पंचायत चुनाव लड़ा. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उन्हें अलीपुरद्वार जिले में संगठन की जिम्मेदारी दी और जुलाई 2023 में राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. अगस्त 2023 में वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए लेकिन करीब तीन वर्षो होते होते उन्होंने जून 2026 में टीएमसी के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और जुलाई 2026 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको प्रकाश चिक बड़ाइक  के जीवन परिचय (Prakash Chik Baraik Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

प्रकाश चिक बड़ाइक जन्म और परिवार (Prakash Chik Baraik Birth & Family)

प्रकाश चिक बड़ाइक (Prakash Chik Baraik) का जन्म 25 अप्रैल 1980 को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के न्यू लैंड्स टी गार्डन में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय कृष्णा चिक बड़ाइक (Late Krishna Chik Baraik) और माता का नाम श्रीमती चंद्राबती चिक बड़ाइक (Shrimati Chandrabati Chik Baraik) है. उनके पिता अलीपुरद्वार जिले के कांग्रेस नेता रहे हैं.

प्रकाश चिक बड़ाइक का विवाह 28 नवंबर 2009 को ललिता बेक चिक बड़ाइक (Shrimati Lalita Beck Chik Baraik) से हुआ. उनके दो बेटे हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी ICDS वर्कर (Integrated Child Development Services Workers) हैं. 

प्रकाश चिक बड़ाइक धर्म से हिन्दू है और जाति (समुदाय) से आदिवासी (एसटी) हैं.

प्रकाश चिक बड़ाइक पर कोई 1 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2026)

स्थायी पता : न्यूलैंड्स टी गार्डन कुमारग्राम टेस्ट, अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल - 736205

मोबाइल - 9733163297, 9733163297

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-3, टॉवर ए2, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग,  नई दिल्ली- 110001

प्रकाश चिक बड़ाइक की शिक्षा (Prakash Chik Baraik Education)

प्रकाश चिक बड़ाइक ने वर्ष 2004 में सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सूर्य सेन कॉलेज से वाणिज्य विषय में स्नातक (बीकॉम) की. 

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

प्रकाश चिक बड़ाइक राजनीतिक करियर (Prakash Chik Baraik Political Career)

अपने आरम्भिक वर्षो में प्रकाश चिक बड़ाइक ने अलीपुरद्वार जिले के चाय बागानों में काम किया. वे चाय पत्ती के कारोबार और चाय बागान श्रमिकों से जुड़े ट्रेड यूनियन आंदोलन में भी सक्रिय रहे. इसी दौरान वे तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन से जुड़े और क्षेत्र में उनकी पहचान एक आदिवासी नेता के रूप में बनी. उनके पिता कांग्रेस से जुड़े रहे थे, लेकिन प्रकाश ने अपना राजनीतिक रास्ता तृणमूल कांग्रेस के साथ चुना. प्रकाश चिक बड़ाइक ने वर्ष 2018 में पहली बार पंचायत चुनाव लड़कर चुनावी राजनीति में कदम रखा. उन्होंने अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम पंचायत क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन्हें संगठन में आगे बढ़ाया. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अलीपुरद्वार जिले का पार्टी समन्वयक बनाया गया. बाद में उन्हें जिले में तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. 

जुलाई 2023 में तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. उस समय वे अलीपुरद्वार और उत्तर बंगाल के चाय बागान क्षेत्रों में पार्टी का प्रमुख आदिवासी चेहरा माने जाते थे. अगस्त 2023 में वे निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसके बाद वे अक्टूबर 2023 से जून 2024 तक और सितंबर 2024 से जून 2026 तक उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति के सदस्य रहे. इसके अलावा वे जनजातीय मामलों के मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे. 

जून 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद प्रकाश चिक बड़ाइक ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया. 11 जून 2026 को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने फैसले के पीछे पश्चिम बंगाल के मतदाताओं द्वारा बीजेपी को दिए गए जनादेश का हवाला दिया था. इसके बाद 9 जुलाई 2026 को प्रकाश चिक बड़ाइक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उसी दिन बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया. 17 जुलाई 2026 को वे निर्विरोध निर्वाचित हुए और दूसरी बार राज्यसभा पहुंचे. अगस्त 2026 से वे उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति के सदस्य हैं. जुलाई 2026 में भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उनका यह कार्यकाल अगस्त, 2029 तक निर्धारित है.

प्रकाश चिक बड़ाइक की संपत्ति (Prakash Chik Baraik Property)

2026 में राज्यसभा के उपचुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार प्रकाश चिक बड़ाइक की कुल घोषित संपत्ति 1.51 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 9.27 लाख रुपये का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको प्रकाश चिक बड़ाइक जीवनी (Prakash Chik Baraik Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal