PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब चुनाव: बीजेपी ने राज्य चुनाव समिति का किया ऐलान, इन 19 नेताओं को दी जिम्मेदारी, अमरिंदर सिंह का नाम गायब

23 नवंबर 2026
साझा करें:
पंजाब चुनाव: बीजेपी ने राज्य चुनाव समिति का किया ऐलान, इन 19 नेताओं को दी जिम्मेदारी, अमरिंदर सिंह का नाम गायब

BJP Punjab Election Committee, Punjab BJP News, Punjab Election 2027, Captain Amarinder Singh

पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 19 सदस्यीय चुनाव समिति का किया गठन, जिसमें कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम इस समिति में नहीं है शामिल, इस समिति की कमान पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी गई, वहीं समिति में कांग्रेस और अकाली दल से बीजेपी में आए 7 नेताओं को शामिल कर पार्टी ने अपने सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश की, इन नेताओं में मनप्रीत सिंह बादल, सुनील जाखड़, प्रनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और केवल सिंह ढिल्लों सहित अन्य नेताओं के नाम है शामिल, जबकि अकाली दल से बीजेपी में आए मनजीत सिंह मन्ना को भी समिति में दी गई  जगह, समिति में तरुण चुग, अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, विजय सांपला, दिनेश बाबू और जंगी लाल महाजन जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी किया गया शामिल, वहीं राजस्थान से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को बनाया गया विशेष आमंत्रित सदस्य, इस समिति की जिम्मेदारी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनावी रणनीति तैयार करने और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से जुड़ी होगी, देखें लिस्ट 

HXzJGfCagAAx_TK

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal