PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP के खराब प्रदर्शन पर मदन राठौड़ ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर भी किया पलटवार

23 नवंबर 2026
साझा करें:
BJP के खराब प्रदर्शन पर मदन राठौड़ ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर भी किया पलटवार

BJP I Madan Rathore I Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Rahul Gandhi I 

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी के ख़राब प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- समीक्षा हर स्तर पर होगी, जमीनी स्तर पर, हमारे स्तर पर और उच्च स्तर पर भी, हम समीक्षा करते हैं, यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है, और यदि कोई त्रुटि हुई है, तो उसे सुधारा जाना चाहिए,  हम सब कुछ ठीक करेंगे, ये छोटे पैमाने के चुनाव हैं, ये राष्ट्रीय नीतियों के आधार पर नहीं लड़े जाते, ये स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होते हैं, कभी-कभी जातिगत कारक भी इसमें भूमिका निभाते हैं,  कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रामक प्रचार का कुछ प्रभाव पड़ा है, फिर भी, हम एक व्यापक समीक्षा करेंगे और आवश्यक सुधार लागू करेंगे, वही मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, राहुल गांधी की टिप्पणी पर मदन राठौड़ ने कहा- राहुल गांधी क्या बोलते हैं, वो उन्हें खुद को बाद में पता चलता है,  पता नहीं वो किस विषय पर कैसी बातें कर लेते हैं जबकि कुछ जानकारी के आधार पर करते तो समझ में आता। एक तरफ वो अर्धनारीश्वर की तस्वीर एक्स पर डालते हैं और दूसरी तरफ हमारे ऊपर आरोप लगाते हैं, अब पता नहीं कि वो कितने सभ्य हैं और राहुल गांधी का खुद का व्यवहार कैसा है? असभ्यता की पराकाष्ठा तो उन्होंने ऐसी पार कर दी है कि एक महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर हाथ रख दिया या किसी महिला को अपनी तरफ खींचते हैं,  यह असभ्यता की तो पराकाष्ठा ही हो गई, वो किस पर आरोप लगाते हैं, वो कुछ भी बोलते हैं,  मैं सोचता हूं कि उनको समझ में बाद में आता है, पहले उनके शब्द निकलते हैं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal