उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे की कवायद हुई तेज, दिल्ली में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मंथन के लिए पहली बैठक होगी आज, पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा की मंजूरी के बाद सीटों पर दावेदारी के लिए 60+50+70 का तीन चरणों वाला फॉर्मूला किया तैयार, पहले चरण में 60 सीटों पर मजबूत दावेदारी, दूसरे चरण में पिछली चुनावी उपलब्धियों के आधार पर 50 सीटों और तीसरे चरण में संगठन की मजबूती व जीत की संभावना के आधार पर 70 सीटों पर चर्चा की है रणनीति, कांग्रेस पहले 181 सीटों की सूची सौंप चुकी थी सपा को, लेकिन अब सीटों की संख्या के बजाय चुनावी उपयोगिता और जीत की संभावना को प्राथमिकता देने की है तैयारी, दोनों दलों की समन्वय समितियां 23 से 25 नवंबर तक दिल्ली में सीट-दर-सीट करेंगी चर्चा, जिसके बाद वार्ता का पूरा ब्यौरा शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा
UP Election 2027, यूपी विधानसभा चुनाव 2027, सपा कांग्रेस गठबंधन, SP Congress Alliance, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, सीट बंटवारा, कांग्रेस सीट फॉर्मूला, यूपी चुनाव, उत्तर प्रदेश चुनाव 2027, 60+50+70 फॉर्मूला, Priyanka Gandhi, Samajwadi Party, Congress













