PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

UP चुनाव: अयोध्या से योगी-अखिलेश हुए आमने-सामने तो कौन मारेगा बाजी? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा!

21 नवंबर 2026
साझा करें:
UP चुनाव: अयोध्या से योगी-अखिलेश हुए आमने-सामने तो कौन मारेगा बाजी? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा!

Uttarpradesh I Yogi Adityanath I Akhilesh Yadav I UP Election Survey I Breaking News I  


उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग हुई तेज, पिछले कई दिनों से सीएम योगी और अखिलेश यादव लगातार एक-दूसरे को दे रहे हैं चुनौती, दोनों ही नेता एक-दूसरे के बयानों पर कर रहे हैं जमकर पलटवार, कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से ऐलान करते हुए अखिलेश यादव को दिया था बड़ा चैलेंज, सीएम योगी ने कहा था कि अखिलेश में हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव का पर्चा भरें, इसके बाद वह भी अयोध्या से ही मैदान में उतरेंगे, फिर पता लग जाएगा कि कौन कितने पानी में है, बार-बार ताल ठोकने से अच्छा है कि एक बार मुकाबला हो ही जाए, वहीं सीएम योगी के इस चैलेंज के बाद एक दिग्गज पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया एक रोचक सर्वे, सर्वे में सवाल पूछा गया कि अगर अयोध्या में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच सीधा मुकाबला होता है तो कौन जीतेगा? इस सर्वे में 2,10,306 लोगों ने किया वोट, सर्वे के नतीजों में सामने आया रोचक आंकड़ा, 66.4 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश यादव की जीत की जताई संभावना, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को मिले 33.6 प्रतिशत वोट, ऐसे में अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के ये दोनों दिग्गज नेता अयोध्या में होंगे आमने-सामने?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal