PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अगर मुझे कहते हैं मुख्यमंत्री बनना है तो मैं...'- 2028 चुनाव को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

21 नवंबर 2026
साझा करें:
'अगर मुझे कहते हैं मुख्यमंत्री बनना है तो मैं...'- 2028 चुनाव को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot I Rajasthan I Sachin Pilot I Govind Singh Dotasara I Tikaram Jully I 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, पंचायत चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान, कहा- जनता का रुख अब सत्ता परिवर्तन की ओर है, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, ये चुनाव नतीजे प्रदेश सरकार के लिए बड़ा संदेश हैं, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आना तय है, 2028 में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, अशोक गहलोत ने अपने बयान में आगे कहा- मैं फिलहाल राजस्थान में सक्रिय हूं, मैंने पहले भी कहा था कि फैसलों में मेरा इन्वॉल्वमेंट नहीं है, न यहां है और न केंद्र में, मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं और अंतिम सांस तक करता रहूंगा, मेरा कर्तव्य कहता है कि चाहे मैं किसी पद पर रहूं या नहीं, मुझे पार्टी के लिए काम करना है, वहीं मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा- हाईकमान तय करे कि किसको मुख्यमंत्री बनाना है, किसको केंद्रीय मंत्री बनाना है, कौन केंद्र में जाएगा और कौन राज्य में, ये सब फैसले हाईकमान को ही करने हैं, मैं दिल से कह रहा हूं कि मैं अति संतुष्ट हूं, अगर पार्टी मुझे मुख्यमंत्री बनने के लिए कहती है तो मैं हिपोक्रिट नहीं हूं, ऐसा नहीं है कि मैं ही मुख्यमंत्री बन जाऊं, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह पार्टी आलाकमान तय करता है, मेरी ड्यूटी है कि मैं रात-दिन एक करके पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal