PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अब फाइनल खेलेंगे या पर्ची बदलेगी?'- टीकाराम जूली ने भजनलाल शर्मा पर कसा तंज

21 नवंबर 2026
साझा करें:
'अब फाइनल खेलेंगे या पर्ची बदलेगी?'- टीकाराम जूली ने भजनलाल शर्मा पर कसा तंज

टीकाराम जूली ने CM भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा, बोले- सेमीफाइनल हारने वाली टीम फाइनल कैसे खेलेगी?

Tikaram Jully on Bhajanlal Sharma: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बोला तीखा हमला, जयपुर में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर मीडिया से बोले टीकाराम जूली, कहा- मैं राजस्थान की जनता जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिसने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई, यह जीत कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और संगठन की मेहनत की जीत है,प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, जनहित की योजनाओं को कमजोर करने और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जनता ने अपना जवाब दे दिया है, वही जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए कहा- मुख्यमंत्री जी ने स्वयं इन चुनावों को सेमीफाइनल बताया था, अब सेमीफाइनल का परिणाम सामने है, मुख्यमंत्री जी, जो टीम सेमीफाइनल हार जाती है, वह फाइनल कैसे खेलेगी? अब प्रदेश को बताइए फाइनल खेलेंगे या पर्ची बदलेगी और दूसरी पर्ची आएगी?

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal