PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अब बीजेपी का घमंड नहीं चलेगा'- पंचायत चुनाव में हार के बाद खाचरियावास का BJP पर हमला

21 नवंबर 2026
साझा करें:
'अब बीजेपी का घमंड नहीं चलेगा'- पंचायत चुनाव में हार के बाद खाचरियावास का BJP पर हमला

Pratap Singh Khachariyavas I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Madan Rathore I

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी और भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस नेता खाचरियावास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, इनके प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, इनका घमंड है कि जनता या विपक्ष, कोई भी सवाल खड़े कर रही है, ये जवाब नहीं देते, ये जो UGC का कानून है, यह किसका फायदा करने वाला है? ST, SC, OBC, EWS, किसी ने भी कहा है कि UGC अच्छा है? लोगों को पता ही नहीं है, राजस्थान सफाया, यूपी सफाया हो जाएगा,  नाटक नहीं चलता है, बच्चे आपस में बात कर रहे हैं कि भाजपा के लोग न रोटी देते हैं, न रोजगार देते हैं, सिर्फ UGC जैसे कानून देकर लोगों में जाति की लड़ाई कराना चाहते हैं, कांग्रेस नेता ने आगे कहा- बच्चों ने कहा नहीं पेपर लीक नहीं चलेगा। पेपर लीक की गूंज, स्मार्ट मीटर की गूंज, शिखर अग्रवाल के भ्रष्टाचार की गूंज,  बीजेपी की सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के भ्रष्टाचार की गूंज; मैं रोज मुद्दे उठाता हूं लेकिन ये जवाब ही नहीं देते, आप मत दो, जनता ने जवाब दे दिया, अब बीजेपी का घमंड नहीं चलेगा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal