PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर: भाजपा के इस दिग्गज राज्यसभा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन

22 नवंबर 2026
साझा करें:
बड़ी खबर: भाजपा के इस दिग्गज राज्यसभा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन

BJP, Ramrao Wadkute, Rajya Sabha, Maharashtra Politics, BJP MP Death, AIIMS Delhi

भाजपा के दिग्गज राज्यसभा सांसद का हुआ निधन, भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का रविवार को 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली में हुआ निधन, परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे उन्हें आया था हार्ट अटैक, जिसके बाद दिल्ली AIIMS में उपचार के दौरान रात 11:45 बजे उन्होंने ली अंतिम सांस, खांसी की शिकायत के चलते उन्हें 20 नवंबर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी निवासी वडकुते इसी साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए हुए थे निर्वाचित, इससे पहले वे जून 2014 से अक्टूबर 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के रहे सदस्य, भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के साथ ही उन्होंने धनगर समुदाय के उत्थान के लिए भी किया था काम, वे भेड़ एवं बकरी विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे, उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर समेत कई नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक, राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें जनहित के प्रति समर्पित बताते हुए महाराष्ट्र और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal