PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, सोना-चांदी में आई जोरदार तेजी

23 नवंबर 2026
साझा करें:
शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, सोना-चांदी में आई जोरदार तेजी

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

Stock Market Crash Today: शेयर बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को कारोबार के दौरान देखने को मिली अचानक बड़ी गिरावट, सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवा दी अपनी बढ़त और बाजार में शुरू हो गई भारी बिकवाली, सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से करीब 1,800 अंक तक फिसला, वहीं निफ्टी भी 25,600 के अहम स्तर से पंहुचा नीचे, इस गिरावट से निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 5 लाख करोड़ रुपये की चपत लगने की है खबर, बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला,  HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली ने गिरावट को और बढ़ा दिया, हालांकि शेयर बाजार में जहां निवेशकों को झटका लगा, वहीं सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिली जोरदार तेजी, सोमवार को MCX पर सोना करीब 2.50 फीसदी की बढ़त के साथ 1,24,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता आया नजर, सोने की कीमत में शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 3,116 रुपये तक की दर्ज की गई तेजी,  वहीं चांदी भी 2.43 फीसदी उछलकर 1,51,408 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची और इसकी कीमत में 3,856 रुपये तक का हुआ इजाफा, इस तरह एक ओर शेयर बाजार की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई, तो दूसरी ओर सोने-चांदी की चमक लौटने से कीमती धातुओं में खरीदारी और निवेश का रुझान चर्चा में आ गया 



 शेयर बाजार में गिरावट, शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी में गिरावट, सेंसेक्स 1800 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, शेयर मार्केट न्यूज, Stock Market Crash Today, Share Market News Hindi, Sensex Today, Nifty Today, सोने का भाव आज, सोने की कीमत में तेजी, चांदी का भाव आज, चांदी की कीमत में उछाल, MCX Gold Price, MCX Silver Price, Gold Silver Rate Today, सोना 3116 रुपये महंगा, चांदी 3856 रुपये महंगी, बैंकिंग शेयरों में गिरावट, मेटल सेक्टर में बिकवाली, HDFC Bank Share, ICICI Bank Share, Tata Steel Share

PoliTalks News - Authoritative News Portal