पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बयान, अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने भाजपा, अकाली दल और आप पार्टी पर साधा निशाना, कहा- भारतीय जनता पार्टी ने अकाली दल के खिलाफ वो सारी बातें बोली जब इनका आपस में समझौता खत्म हुआ था और किन कारणों से अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन टूटा? क्या वो सारे कारण खत्म हो गए हैं कि अब जो खबर मीडिया में आ रही है कि अकाली दल और बीजेपी दोबारा करने जा रहे हैं गठबंधन, सवाल ये उठता है कि किन बातों को लेकर गठबंधन टूटा और आज ऐसा क्या बदलाव आया कि आप दोबारा गठबंधन करने जा रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों दल पंजाब में अपनी जमीन तलाश रहे हैं, विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो; भाजपा और अकाली दल को जनता ने नकार दिया, अब मजबूरन एक दूसरे का दामन थाम रहे हैं, पायलट ने आगे कहा- अकाली दल को और भाजपा का जवाब देना चाहिए कि किन कारणों से वह आज साथ इकट्ठा रहे हैं लेकिन मैं ऐसा मानता हूं कि यह सब अवसरवादिता है, पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं और आम आदमी पार्टी सरकार का पूरा एतबार खत्म हो चुका है, जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होगा, एक बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था कोई दे सकता है तो कांग्रेस पार्टी दे सकती है
'यह सब अवसरवादिता है'- BJP-अकाली दल की वापसी पर सचिन पायलट का बड़ा हमला

Sachin Pilot, Sachin Pilot Punjab, सचिन पायलट, BJP Akali Alliance, BJP Akali Dal Alliance









