PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

भजनलाल से बेहतर थी वसुंधरा राजे की कार्यशैली? गहलोत के बयान से राजस्थान की सियासत में हलचल

23 नवंबर 2026
साझा करें:
भजनलाल से बेहतर थी वसुंधरा राजे की कार्यशैली? गहलोत के बयान से राजस्थान की सियासत में हलचल

Ashok Gehlot, Bhajanlal Sharma, Rajasthan, Vasundhara Raje

Ashok Gehlot Big Statement: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान, अशोक गहलोत के एक बयान ने छेड़ दी नई चर्चा, गहलोत ने भजनलाल शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रशासनिक अनुभव और शासन करने के तरीके की तारीफ की, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में गहलोत ने कहा- वसुंधरा राजे के साथ उनके काफी राजनीतिक मतभेद रहे और उनके पहले पांच साल के कार्यकाल में तो दोनों के बीच बातचीत तक नहीं होती थी, लेकिन वसुंधरा राजे और मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काम करने के तरीके में जमीन-आसमान का है अंतर, मुख्यमंत्री बनने से पहले वसुंधरा राजे रह चुकी थीं केंद्रीय मंत्री और उन्हें प्रशासन का था अच्छा अनुभव, जिसका फायदा राजस्थान की जनता को मिला, गहलोत ने कहा- वसुंधरा राजे ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अभियान के बावजूद चुनाव जीता और सरकार चलाई, साथ ही नौकरशाही पर उनकी थी मजबूत पकड़ और वे अपने तरीके से करती थीं शासन, कई ब्यूरोक्रेट तो उनकी मीटिंग्स में बीमार पड़ जाते थे, ऐसे भी किस्से हुए,  वहीं भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने लगाया आरोप, कहा- प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, जनता की सुनवाई नहीं हो रही और कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, गहलोत ने आगे मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और राइजिंग राजस्थान के आयोजन पर भी उठाए सवाल, कहा- इस कार्यक्रम पर करीब 100 करोड़ रुपये किए गए खर्च, जबकि उनके मुताबिक वास्तविक निवेश का हिस्सा सीमित रहता है, अशोक गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति उनके मन में कोई द्वेष नहीं है और मुख्यमंत्री व राज्यपाल का सम्मान किया जाना चाहिए 


अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, भजनलाल शर्मा, राजस्थान राजनीति, कांग्रेस, बीजेपी, राजस्थान न्यूज, Ashok Gehlot, Bhajanlal Sharma, Rajasthan, Vasundhara Raje

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal