Kirodi Lal Meena Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में कृषिमंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने बयान के बाद आए चर्चा में, पंचायत चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन और हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन का उदाहरण देकर चर्चा में आए किरोड़ी लाल मीणा ने अब अपने बयान पर दी सफाई, पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने हरियाणा का दिया था उदाहरण, मीडिया से बात करते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा था कि वहां मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया और इसके बाद बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी, मंत्री मीणा के इस बयान को राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की संभावनाओं से जोड़कर देखा जाने लगा और प्रदेश की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर तेज हो गईं चर्चाएं, बयान पर विवाद बढ़ने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा- उनकी बात का कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए, किरोड़ी मीणा ने साफ कहा- राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार अच्छा काम कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव भी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी उनके नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी
कितना सच, कितना झूठ! राजे के घर की बढ़ी सुरक्षा! आलाकमान ने किया तलब!









