PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

किसान आंदोलन में टूटा था गठबंधन, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव

24 नवंबर 2026
साझा करें:
किसान आंदोलन में टूटा था गठबंधन, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव

BJP Akali Dal Alliance, Punjab Elections 2027, BJP SAD Alliance, Shiromani Akali Dal, Punjab Politics, Amit Shah, Sukhbir Singh Badal

पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में हुआ सियासी उलटफेर, बीजेपी  और अकाली दल का हुआ गठबंधन, 26 सितंबर 2020 को टूटा था बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन, किसान आंदोलन के कारन दोनों ही पार्टी हुई थी एक दूसरे से अलग, अब तकरीबन 6 वर्ष बाद फिर एक साथ होने किया ऐलान, दोनों पार्टी साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने की साझा प्रेस वार्ता, अमित शाह ने कहा- बीजेपी और अकाली दल साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बहुत ख़ुशी की बात है कि पुराने साथी फिर से NDA में आ रहे है तो उनका स्वागत करता हूँ, कल जब PM से बात हुई की NDA का गठबधन हो रहा है तो उन्होंने सुखबीर जी को फ़ोन किया और अध्यक्ष जी से बात की, उन्होंने भावना व्यक्त कि अब बादल साहब की पार्टी के साथ NDA अब पूरा हुआ है, शाह ने आगे कहा- अकाली दल और बीजेपी का रहा है गहरा रिश्ता,  हमारा लक्ष्य होगा कि राज्य से नशा और भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो,  हम पंजाब में नशा खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे, अमित शाह ने आगे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा-  दोनों दलों ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए, उन्होंने दावा किया कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे का पूरी तरह उन्मूलन कर दिया जाएगा, इसके साथ ही शाह ने  राज्य में राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने और पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal