प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा का सीएम भजनलाल शर्मा पर बड़ा हमला, जयपुर में प्रेस वार्ता कर गोविन्द सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव में खरीद फरोख्त और चुने हुए सदस्यों को डराने धमकाने के लगाए आरोप, कहा- प्रदेश में सरकार कर रही है तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग, जनता द्वारा धुतकारने के बावजूद कर रहे हैं गुंडागर्दी, 50 प्रतिशत जिला प्रतिशत सदस्य चुने गए है कांग्रेस के, 62 प्रतिशत सदस्य चुने गए है पंचायत समिति में, मुख्यमंत्री कार्यालय से किया जा रहा है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार के पैसों के कर रहे हैं खरीद फरोख्त, भरतपुर में बहुमत नहीं होने के बावजूद डरा धमकाकर की जा रही है बोर्ड बनाने की कोशिश, भरतपुर में चैलेंज के बावजूद हारे पंचायत चुनाव, मुख्यमंत्री की कटी हुई नाक बच जाए, इसलिये हमारे चुने हुए सदस्यों को ख़रीदा जा रहा, उनसे बचने के लिए हम रुके हुए थे चोमू के एक होटल में, वहाँ पुलिस को भेजकर इन्हे डराया धमकाया जा रहा है और दिए जा रहे हैं प्रलोभन, हमारे तीन सदस्यों को पता नहीं प्रलोभन देकर ले गए, कान खोलकर सुनलों भरतपुर में बनेगा कांग्रेस का बोर्ड, पुलिस में इनका कर दिया है जीना हराम, मुख्यमंत्री के ग्रह जिले में पुलिस द्वारा किया जा रहा है परेशान, तीन के सुशासन का मनाने जा रहे हैं जश्न, जनता ने इनका सूपड़ा कर दिया साफ़, हमारे ये 18 बब्बर शेर भरतपुर में कांग्रेस का बनायेंगे बोर्ड, अधिकारी आज कर रहे हैं मिलीभगत अगर मैं ज़िंदा रहा तो सही समय आने पर इन अधिकारियों का करूँगा इलाज
'भरतपुर में कांग्रेस का ही बनेगा बोर्ड'- डोटासरा की भजनलाल को खुली चुनौती, खरीद-फरोख्त के लगाए आरोप

Govind singh dotasara I Bhajanlal Sharma I Panchayat election I










