PoliTalks News
Bangla News

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने का ऐलान, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

23 नवंबर 2026
साझा करें:
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने का ऐलान, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंगा करने का किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल से जुडी बडी खबर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने का किया ऐलान, इस फैसले को मिल गई है कैबिनेट की मंजूरी भी, सरकार 9 दिसंबर को विधानसभा में नाम बदलने का प्रस्ताव करेगी पेश, विधानसभा से पारित होने के बाद इसे भेजा जाएगा केंद्र सरकार के पास, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस बदलाव को बताया 1947 में हुए बंगाल विभाजन और राज्य के गठन के इतिहास से जुड़ा मामला, राज्य का नाम 'पश्चिम बंगा' रखने के पीछे भाजपा नेताओं का तर्क है कि इससे बंगाल की ऐतिहासिक पहचान को दिखाया जा सकेगा बेहतर तरीके से, 1947 में बंगाल के विभाजन के बाद इसका पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल राज्य बना, भाजपा नेताओं ने बांग्ला नाम को लेकर भी जताई थी आपत्ति, उनका तर्क था कि यह नाम मिलता-जुलता है बांग्लादेश से, ऐसे में पश्चिम बंगा नाम राज्य के इतिहास और उसकी अलग पहचान को रखेगा सामने, इससे पहले भी 1999 और 2011 में राज्य का नाम पश्चिम बंगा करने का प्रस्ताव आ चुका है सामने 

  • Paschim Bengal I West Bengal I Bengal Politics I Bengal Bjp I Suvendu Adhikari I Cm Suvendu I Bengal News I Politalks News I पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगा I पश्चिम बंगा I सुवेंदु अधिकारी I West Bengal Name Change I West Bengal News I पश्चिम बंगाल कैबिनेट I बंगाल का नया नाम I पश्चिम बंगाल विधानसभा I 

PoliTalks News - Authoritative News Portal