PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नागौर में नवनिर्वाचित सरपंच शैलूकंवर की संदिग्ध मौत, बेनीवाल ने DGP को किया फोन, दिया बड़ा बयान

24 नवंबर 2026
साझा करें:
नागौर में नवनिर्वाचित सरपंच शैलूकंवर की संदिग्ध मौत, बेनीवाल ने DGP को किया फोन, दिया बड़ा बयान

नागौर में नवनिर्वाचित सरपंच शैलूकंवर की संदिग्ध मौत, हनुमान बेनीवाल ने DGP से की बात

राजस्थान की सियासत और नागौर जिले से जुड़ी बड़ी खबर, ग्राम टुंकलिया की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू कंवर का हुआ निधन, गांव में छाई शोक की लहर, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोटन पुलिस मामले की जांच में जुटी, वही इस मामले को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयाना, सांसद हनुमान बेनीवाल ने मेड़ता क्षेत्र की ग्राम पंचायत टुंकलिया की नवनिर्वाचित सरपंच शैलूकंवर राजपुरोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की, हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा-  स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एक विवाद के दौरान शैलूकंवर को गोली मारकर हत्या किए जाने की बात आई है सामने, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस के उच्च अधिकारियों की निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी, सांसद बेनीवाल ने इस घटना को नागौर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा-  इस प्रकार की घटना  बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का प्रमाण है, मैंने इस गंभीर प्रकरण को लेकर राजस्थान पुलिस के महानिदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की तत्काल उच्च स्तरीय अधिकारी की निगरानी में निष्पक्ष जांच करवाने को कहा, मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal