PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान: 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव कल, कांग्रेस 23, BJP 5, RLP को नागौर में बहुमत; 8 में फंसा मुकाबला

24 नवंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान: 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव कल, कांग्रेस 23, BJP 5, RLP को नागौर में बहुमत; 8 में फंसा मुकाबला

राजस्थान में कल जिला प्रमुखों का चुनाव, 23 जिलों में कांग्रेस का दबदबा, 5 में BJP को बहुमत; 8 जिलों में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर

राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बडी खबर, प्रदेश के 37 जिलों में बुधवार को होंगे जिला प्रमुख के चुनाव, इन 37 जिलों में से 23 जिलों में  कांग्रेस और 5 जिलों में भाजपा को है स्पष्ट बहुमत, नागौर जिले में सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी को मिला है बहुमत, वहीं 8 जिले ऐसे हैं जहां किसी भी पार्टी को नहीं मिला है बहुमत, ऐसे में इन 8 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव हो गया रोचक, कांग्रेस और बीजेपी ने अभी जिला प्रमुख के उम्मीदवारों की नहीं की है घोषणा, आज देर रात तक दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर हो जाएगी साफ, जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस को अलवर, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चि​त्तोडगढ, चुरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड, फलौदी, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोक जिले में मिला है स्पष्ट बहुमत, वहीं भाजपा को अजमेर, ब्यावर, झालावाड, पाली, उदयपुर में जिला प्रमुख के लिए मिला है स्पष्ट बहुमत, नागौर जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मिला है बहुमत, यहां आरएलपी बनाएगी जिला प्रमुख, इसके साथ ही बालोतरा, बांसवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, डीग, डूंगरपुर, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिले ऐसे है जहां जोड़तोड़ से बनेंगे जिला प्रमुख, ऐसे में इन जिलों में निर्दलीय रहेंगे किंगमेकर की भूमिका में


Rajasthan Panchayat Chunav I Panchayat Election I Panchayat Chunav I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal