PoliTalks News
बायोग्राफी

नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) की जीवनी | Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Biography in Hindi

21 नवंबर 2026
साझा करें:
नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) की जीवनी | Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Biography in Hindi

Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) की जीवनी (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Biography in Hindi)

Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Latest News  - अनंत महाराज के नाम से प्रसिद्ध नागेन्द्र राय पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. उत्तर बंगाल के राजबंशी समुदाय के प्रमुख नेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (GCPA) के एक गुट का नेतृत्व करते रहे हैं. इस संगठन के माध्यम से उन्होंने लंबे समय तक उत्तर बंगाल के कूचबिहार क्षेत्र को अलग राज्य या केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा देने की मांग उठाई. वर्ष 2023 में बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद पहुंचे. इस जीत के साथ ही वे राज्यसभा में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजेपी के पहले निर्वाचित सांसद बने. इस लेख में हम आपको नागेन्द्र राय (अनंत महाराज)  के जीवन परिचय (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) जन्म और परिवार (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Birth & Family)

नागेन्द्र राय (Nagendra Ray) जिन्हें आमतौर पर अनंत महाराज (Anant Maharaj) के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 1 अक्टूबर 1958 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के खलीसा गोसानीमारी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री गगेंद्र राय (Late Shri Gagendra ray) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती तैरे बाला राय (Late Shrimati Taire Bala Ray) हैं. उनका विवाह सावित्री राय (Shrimati Sabitri Ray) से हुआ है. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं.

नागेन्द्र राय पर कोई 2 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2023)

स्थायी पता : बरागिला पैलेस, गाँव = बरागिला, पोस्ट ऑफिस- खपाइडांगा, जिला- कूच बिहार, पश्चिम बंगाल 736133

दूरभाष- 783385

वर्तमान पता : सीपीडब्ल्यूडी फ्लैट नंबर बी-2, टॉवर-ए2, केंद्रीय सरकार आवासीय परिसर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली -110002

मोबाइल: 9365384856, 6901784106

नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) की शिक्षा (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Education)

नागेन्द्र राय ने वर्ष 1975 में असम के सरूपेटा इंग्लिश हाई स्कूल से आठवीं कक्षा (Pre-matriculate) तक पढ़ाई की है.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) की शुरुआती जीवन (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Early life)

नागेन्द्र राय का शुरुआती जीवन क्षेत्रीय राजनीति में बीता. वे उत्तर बंगाल के राजबंशी समुदाय से आते हैं. वे अनंत महाराज के नाम से अपनी अलग पहचान रखते हैं. ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (GCPA) के गठन के बाद उन्हें महाराज की उपाधि से संबोधित किया जाने लगा. इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य कूचबिहार और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर ग्रेटर कूचबिहार नाम से अलग राज्य या केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग उठाना रहा है. बाद में संगठन में अलग-अलग गुट बने और नागेन्द्र राय इसके एक प्रमुख गुट के नेता के रूप में सक्रिय रहे.

नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) राजनीतिक करियर (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Political Career)

नागेन्द्र राय ने उत्तर बंगाल में राजबंशी समुदाय के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ बनाई. उनके नेतृत्व वाले GCPA (Greater Cooch Behar Democratic Party) गुट का अलग ग्रेटर कूच बिहार राज्य या केंद्रशासित प्रदेश बनाने का आंदोलन लंबे समय से सक्रिय रहा है. इसके पीछे उनके अनेक तर्क रहे हैं, जिनमें बंगाल की संस्कृति से उनके संस्कृति का मेल न खाना सहित क्षेत्र में विकास की अनदेखी करना भी शामिल रहा हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी क्षेत्र में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया. उस समय नागेंद्र राय की नजदीकी राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से देखा गया पर बाद के वर्षो में वे बीजेपी की मुड़ गए.  

इसी के बाद जुलाई 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. उस समय वे ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के एक गुट का नेतृत्व कर रहे थे. बीजेपी ने उत्तर बंगाल में राजबंशी समुदाय के बीच उनके प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया था. अगस्त 2023 में वे निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस जीत के साथ वे पश्चिम बंगाल से राज्यसभा पहुंचने वाले बीजेपी के पहले सांसद बनने का गौरव हासिल किया. एक जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने कूच बिहार को अलग राज्य या फिर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग बदल दी. राज्यसभा सांसद के रूप में नागेन्द्र राय सितंबर 2023 से जून 2024 तक उद्योग संबंधी समिति के सदस्य रहे. सितंबर 2024 से वे ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी समिति के सदस्य हैं. इसके अलावा वे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और भारत-इटली संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. 

फरवरी 2026 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित 'बंगा विभूषण' सम्मान से सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं, क्योंकि वे बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं और अलग ग्रेटर कूच बिहार की मांग को लेकर उनकी भूमिका लंबे समय से चर्चा में रही है. हालांकि अगस्त 2026 में बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने उनसे यह सम्मान वापस लेकर रद्द कर दिया,  इसक मुख्य कारण यह रहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विरुद्ध कुछ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. वैसे वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद बने हुए हैं. राज्यसभा सांसद (MP) के तौर पर नागेन्द्र राय का कार्यकाल अगस्त 2023 से अगस्त 2029 तक निर्धारित है.

नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) की संपत्ति (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Political Property)

2023 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार नागेन्द्र राय की कुल घोषित संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको नागेन्द्र राय (अनंत महाराज) जीवनी (Nagendra Roy (Ananta Maharaj) Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal