महेश जोशी की जीवनी (Mahesh Joshi Biography in Hindi)
Mahesh Joshi Latest News - डॉ. महेश जोशी राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं. जयपुर की राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले जोशी ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. वही वे एक बार जयपुर की किशनपोल सीट से तो दूसरी बार वर्ष 2018 में जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. राज्य में दो बार विधायक चुने जाने वाले जोशी वर्ष 2009 में हुए 15वीं लोकसभा में जयपुर सीट से संसद सदस्य भी चुने जा चुके हैं. वर्ष 2018 में जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से जीत के बाद उन्हें गहलोत सरकार में मुख्य सचेतक के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था. हालांकि, जल जीवन मिशन से जुड़े कथित करोड़ो की अनियमितता मामले में उनका नाम आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. अक्टूबर 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत दे दी. इस लेख में हम आपको डॉ. महेश जोशी के जीवन परिचय (Mahesh Joshi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
महेश जोशी जन्म और परिवार (Mahesh Joshi Birth & Family)
डॉ. महेश जोशी (Dr (Mahesh Joshi) का जन्म 14 सितंबर 1954 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री मूलचंद जोशी (Late Shri Mool Chand Joshi) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या जोशी (Late Smt. Kaushalya Joshi) हैं. उनका विवाह 7 मई 1987 को श्रीमती कौशल जोशी (Smt. Kaushal) से हुआ. उनके एक पुत्र हैं.
महेश जोशी पर आपराधिक मामले हैं.
स्थायी पता : बी-20, सेन कॉलोनी, पीएच रोड, रेलवे स्टेशन के पास, जयपुर, राजस्थान
दूरभाष. (0141) 2202772
महेश जोशी की शिक्षा (Mahesh Joshi Education)
डॉ. महेश जोशी ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से वर्ष 1981 में समाजशास्त्र में एमए जबकि वर्ष 2001 में पीएचडी की है. इसके अलावा उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है.
(स्रोत: लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
महेश जोशी राजनीतिक करियर (Mahesh Joshi Political Career)
महेश जोशी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वर्ष 1979-80 में वे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद वर्ष 1988 में उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष बनाया गया. इस पद पर उन्होंने लगभग तीन वर्ष तक काम किया. छात्र राजनीति और कांग्रेस संगठन में सक्रियता के कारण धीरे-धीरे पार्टी में उनकी पहचान मजबूत होती चली गई जो आगे चलकर उनके राष्ट्रीय स्तर की राजनीति से लेकर राजस्थान में कैबिनेट में स्थान पाने का मुख्य आधार बना.
महेश जोशी ने वर्ष 1990 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में हवामहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा के भंवरलाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जयपुर की किशनपोल सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पहली बार राजस्थान विधानसभा पहुंचे. वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में वे किशनपोल सीट से दोबारा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए.
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें जयपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को 16,099 मतों से हराकर जीत हासिल की और 15वीं लोकसभा के सदस्य बने. संसद में रहते हुए वे परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति तथा लोक लेखा समिति के सदस्य रहे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें फिर जयपुर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन इस बार वे भाजपा के रामचरण बोहरा के हाथों पांच लाख से भी बहुत भारी मतों के अंतर से हार गए. इसके बाद वर्ष 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें जयपुर की हवामहल सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में जीत के बाद वे दूसरी बार विधानसभा पहुंचे. इसी के बाद अशोक गहलोत सरकार में उन्हें विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाया गया. नवंबर 2021 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) प्रमुख बनाया गया. उसी बीच उनके विभाग में भारी फर्जीवाड़ा हुआ और फरवरी 2023 में उन्होंने मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया.
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया. इसके बाद वे चुनाव नहीं लड़े. इसी दौरान उनके कार्यकाल में जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े PHED के टेंडरों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अप्रैल 2025 में उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था. दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित फर्जीवाड़ा मामले में उन्हें जमानत दे दी. इसके बाद 2024 में दर्ज एक अन्य एफआईआर में उन्हें 7 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया. यह मामला जल जीवन मिशन के तहत पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) के टेंडरों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. विभिन्न आरोपों के अनुसार, कुछ कंपनियों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टेंडर हासिल किए थे. 16 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भी महेश जोशी को जमानत दे दी. हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत के आदेश को मामले के गुण-दोष पर कोई राय नहीं माना जाना चाहिए. इसका अर्थ है कि इस मामले में उन्हें जमानत मिली है, दोषमुक्ति नहीं. इस तरह फिलहाल उनपर अदालती कार्यवाही की प्रक्रिया जारी हैं.
इस लेख में हमने आपको महेश जोशी जीवनी (Mahesh Joshi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












