राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बडी खबर, प्रदेश के 41 जिलों में हुए पंचायत चुनाव के बाद कल 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की होगी मतगणना, 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद वार्ड और 457 पंचायत समितियों में 8245 पंचायत समिति वार्डों में सम्पन्न हो चुके हैं चुनाव, कल इनमें से 37 जिलों के 1275 जिला परिषद वार्ड और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्ड की होगी मतगणना, पंचायत चुनाव में सत्तापक्ष और विपक्ष के कर्ह दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा है दांव पर, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नतीजों से तय होगा कि कहां किस पार्टी का बन सकता है जिला प्रमुख व प्रधान, इन 37 जिलों में 25 नवंबर को जिला परिषद सदस्य जिला प्रमुख और 27 नवंबर को पंचायत समिति सदस्य प्रधान के लिए करेंगे मतदान, इन चुनावों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह व उनकी पत्नी कनिका सिंह चुरू जिला परिषद सदस्य के हैं प्रत्याशी, तारानगर से कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक बुडानिया जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, कनक को माना जा रहा है चुरू जिला प्रमुख की दावेदार, रतनगढ से कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा की पत्नी नानी देवी पंचायत समिति सदस्य की हैं प्रत्याशी और प्रधान के लिए हैं दावेदार, जैसलमेर में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई अमीन खान फकीर और अमरदीन फकीर जिला परिषद सदस्य के लिए हैं मैदान में, अमरदीन फकीर हैं जैसलमेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव की बेटी अंजना और बेटा हरीश जिला परिषद सदस्य के हैं उम्मीदवार, जोधपुर में पूर्व सांसद बद्री जाखड़ की दोहिती जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, पूर्व विधायक मलखान सिंह का बेटा जिला परिषद सदस्य का है प्रत्याशी, पूर्व विधायक हीराराम मेघवाल के बेटे महेश मेघवाल जिला परिषद सदस्य के हैं उम्मीदवार, बीकानेर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और मौजूदा विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी जिला परिषद सदस्य की हैं प्रत्याशी, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल की बेटी भी जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की पत्नी बसंती देवी मीणा सलूंबर जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, वे सराड़ा से रह चुकी हैं प्रधान, पूर्व मंत्री खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा पंचायत समिति सदस्य के हैं प्रत्याशी, दौसा में कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा जिला परिषद सदस्य के लिए हैं उम्मीदवार, पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भूपेश भी जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, सीकर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत की पुत्रवधू राजराजेश्वरी जिला परिषद सदस्य की है उम्मीदवार, टोंक में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा और पूर्व डिप्टी सीएम बनवारी लाल बैरवा की बेटी अलका जिला परिषद सदस्य की हैं प्रत्याशी, सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, आशा बैरवा जिला प्रमुख की मानी जा रही हैं दावेदार, अशोक बैरवा के बेटे संजय बैरवा पंचायत समिति सदस्य का लड़ रहे हैं चुनाव, उदयपुर के मावली से कांग्रेस विधायक पुष्कर लाल डांगी के बेटे शांतिलाल डांगी जिला परिषद सदस्य के हैं प्रत्याशी, वहीं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा की बेटी संजना मीणा जिला परिषद सदस्य की हैं उम्मीदवार, मावली से भाजपा के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी भी जिला परिषद चुनाव में हैं मैदान में, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने उदयपुर की सायरा पंचायत समिति सदस्य का लड़ा है चुनाव
राजस्थान पंचायत चुनाव: जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य की मतगणना कल, इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

Rajasthan Panchayat Chunav I Panchayat Election I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










