PoliTalks News
बड़ी खबर

योगी सरकार की तारीफ, राजस्थान की बदहाली पर चुप्पी! मदन राठौड़ और सरकार पर बरसे टीकाराम जूली

19 नवंबर 2026
साझा करें:
योगी सरकार की तारीफ, राजस्थान की बदहाली पर चुप्पी! मदन राठौड़ और सरकार पर बरसे टीकाराम जूली

टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला, जयपुर में मयंक गोपालिया हत्याकांड पर BJP नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल, मदन राठौड़ को भी घेरा

Rajasthan Politics: राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भजनलाल सरकार पर फिर साधा निशाना. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गुरुवार को अलवर जिले के राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मयंक गोपालिया के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. जूली ने मयंक की नृशंस हत्या पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे राजधानी और शांत शहर में सरेआम एक युवा उद्यमी की हत्या होना बेहद चिंताजनक है. इस घटना ने न केवल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि आम नागरिकों के मन में भी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या शिखर अकेले ऐसे अधिकारी या अन्य कई मौजूदा व रिटायर्ड अधिकारियों की भी आएगी बारी?

वही जयपुर में हत्याकांड, भाजपा नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल.

टीकाराम जूली ने कहा कि राजधानी जयपुर में इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन भाजपा के स्थानीय नेता प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था पर चुप्पी साधे हुए हैं. टीकाराम जूली ने आगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की तारीफ करने का समय है, लेकिन राजस्थान की बिगड़ती स्थिति पर बोलने के लिए दो शब्द नहीं हैं. जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और हत्या, लूट, चोरी तथा अवैध वसूली जैसी घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बन रहा है.

अपराधियों के मन से खत्म हो रहा कानून का डर! 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का डर खत्म होता जा रहा है. भाजपा सरकार केवल दावों और बयानों तक सीमित है, जबकि धरातल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. उन्होंने सरकार से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता को केवल कानून-व्यवस्था बेहतर होने के दावे नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल चाहिए.


Tikaram Jully, Mayank Gopalia Murder Case, Rajasthan News, Jaipur Murder Case, Bhajanlal Sharma, Madan Rathore, Rajasthan Politics, Congress BJP, Rajasthan Crime News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal