राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर ही देखने को मिल रही राजनीतिक खींचतान, जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने निकिता डूडी को घोषित किया अपना आधिकारिक उम्मीदवार, लेकिन अब पार्टी के ही पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता मेघवाल ने निकिता डूडी के सामने ताल ठोकते हुए अपना नामांकन किया दाखिल, सरिता के मैदान में उतरने से बीकानेर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति आई चर्चा में और जिला प्रमुख चुनाव में आया नया मोड़, सरिता मेघवाल ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस ने किसे टिकट दिया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी के चुनाव मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस के भीतर की सियासी तस्वीर क्या रुख लेगी? क्या पार्टी अपने आधिकारिक उम्मीदवार निकिता डूडी के साथ ही आगे बढ़ेगी या फिर देखने को मिलेगा कोई नया राजनीतिक घटनाक्रम
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव
सरिता मेघवाल
निकिता डूडी
गोविंद राम मेघवाल
बीकानेर कांग्रेस
राजस्थान पंचायत चुनाव
राजस्थान कांग्रेस में घमासान
जिला प्रमुख चुनाव 2026
Bikaner Zila Pramukh Election
Sarita Meghwal News









