राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, जयपुर जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम किये घोषित, कांग्रेस ने जयपुर जिला प्रमुख पद के लिए यशवीर सूरा को बनाया उम्मीदवार, सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड 28 से जिला परिषद हैं सदस्य और यूथ कांग्रेस के रह चुके हैं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, वहीं बीजेपी ने वार्ड 22 से जिला परिषद सदस्य राजेश गुर्जर को जिला प्रमुख पद का घोषित किया उम्मीदवार, आज सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होंगे, 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची जारी की जाएगी और दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का रहेगा समय, यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो दोपहर 3 बजे मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम किया जाएगा घोषित, जयपुर जिला परिषद की कुल 57 सीटों में कांग्रेस के पास 42, बीजेपी के पास 13 और RLP के पास 2 सीटें हैं, ऐसे में कांग्रेस बहुमत के साथ मजबूत स्थिति में है और जयपुर जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की जीत की संभावना मानी जा रही है मजबूत
जयपुर जिला प्रमुख कौन बनेगा? कांग्रेस के यशवीर सूरा और बीजेपी के राजेश गुर्जर आमने-सामने

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव: यशवीर सूरा कांग्रेस, राजेश गुर्जर बीजेपी के उम्मीदवार










