PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी! CM को सौंपे जवाब में किए ये चौंकाने वाले खुलासे!

25 नवंबर 2026
साझा करें:
विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी! CM को सौंपे जवाब में किए ये चौंकाने वाले खुलासे!

IAS Shikhar Agrawal, Bhajanlal Sharma, Supreme Court, Rajasthan High Court, ACB Rajasthan, Ananta Resort, Goyal Fashions, Rajasthan Bureaucracy, Jaipur News

राजस्थान के चर्चित IAS शिखर अग्रवाल अनंता रिसॉर्ट विला प्रकरण में बड़ा अपडेट,  IAS शिखर अग्रवाल ने संपत्ति खरीद मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपना विस्तृत जवाब सौंपकर पहली बार रखा अपना पक्ष, शिखर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को दिए अभ्यावेदन और कार्मिक विभाग को भेजे जवाब में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बताया गलत, इसके साथ ही उन्हने जांच और कार्रवाई के लिए ACB को दी गई मंजूरी पर पुनर्विचार करने की मांग की, शिखर अग्रवाल ने अपनी सफाई में कहा- उदयपुर और अलवर के कुल 14 विला खरीदने के लिए करीब 2.16 करोड़ रुपए का भुगतान छह साल में किया गया, उदयपुर में सितंबर 2019 में 6 विला के लिए 90 लाख और अगस्त 2021 में 4 विला के लिए 60 लाख रुपए दिए गए, जबकि अलवर के अजबगढ़ में 4 विला के लिए मई 2025 में 66 लाख रुपए का भुगतान किया गया और इनकी रजिस्ट्री मार्च 2026 में हुई, शिखर अग्रवाल  ने स्टाम्प चोरी और बाजार मूल्य से कम कीमत पर संपत्ति खरीदने के आरोपों को भी किया खारिज, कहा- सभी रजिस्ट्रियां DLC दरों के अनुसार हुईं और निर्धारित दरों से अधिक स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई, अग्रवाल का दावा है कि सभी 14 विला की जानकारी कार्मिक विभाग को दी गई थी और इन्हें अपनी तथा पत्नी IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर की वार्षिक अचल संपत्ति विवरण यानी IPR में भी दर्शाया गया था, इसके साथ ही इनसे होने वाली आय का ब्यौरा आयकर रिटर्न में भी दिया गया, वही शिखर अग्रवाल ने उदयपुर में 2006 में कलेक्टर रहते हुए कंपनी को भू-रूपांतरण में लाभ पहुंचाने के आरोप पर कहा- संपत्ति की खरीद 2019 में हुई, यानी करीब 13 साल बाद, वहीं प्रदूषण नियंत्रण मंडल में रहते हुए अजबगढ़ प्रोजेक्ट को नियमों में छूट देने के आरोपों से भी किया इनकार, कहा- इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं है तथा मामला NGT तक पहुंचने के बावजूद अनियमितता नहीं पाई गई, RIPS पैकेज को लेकर भी उन्होंने सफाई दी कि इसकी मंजूरी निर्धारित प्रक्रिया के तहत दी गई थी उच्च स्तरीय बैठक में, शिखर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को दिए अभ्यावेदन व कार्मिक विभाग को दिए जवाब की कॉपी हाईकोर्ट में पेश याचिका व सुप्रीम कोर्ट में पेश एसएलपी के साथ लगाई 


हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, दाखिल की SLP

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal