देवेंद्र प्रताप सिंह की जीवनी (Devendra Pratap Singh Biography in Hindi)
Devendra Pratap Singh Latest News - देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. रायगढ़ के पूर्व गोंड राजपरिवार से आने वाले सिंह को राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम से भी जाना जाता है. वे पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं. भाजपा के साथ ही उनका संघ से भी जुड़ाव रहा हैं. राज्यसभा सदस्य चुने जाने से पूर्व उन्होंने पार्टी संगठन और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में भी विभिन्न पदों पर काम किया. वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य भी रहे. फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और 20 फरवरी 2024 को वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको देवेंद्र प्रताप सिंह के जीवन परिचय (Devendra Pratap Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
देवेंद्र प्रताप सिंह जन्म और परिवार (Devendra Pratap Singh Birth & Family)
देवेंद्र प्रताप सिंह (Devendra Pratap Singh) का जन्म 2 मई 1964 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम सुरेंद्र कुमार सिंह (Shri Surendra Kumar Singh) और माता का नाम स्नेहमाला देवी सिंह (Shrimati Snehmala Devi Singh) है. उनके पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है जिन्होंने लंबे समय तक लैलुंगा से विधायक और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया.
देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ के पूर्व गोंड राजपरिवार से संबंध रखते हैं. वे राजा चक्रधर सिंह के वंशज हैं, जिन्हें शास्त्रीय नृत्य और संगीत के संरक्षण के लिए जाना जाता है. उनके दादा का नाम महाराजा चक्रधर सिंह था, जो भारत में ब्रिटिश राज के दौरान रायगढ़ (आज का रायगढ़ जिला) स्टेट के राजा हुआ करते थे. उनके चाचा राजा ललितकुमार सिंह रायगढ़ राज्य के अंतिम राजा थे.
देवेंद्र प्रताप सिंह का विवाह 11 मई 1999 को नीलगिरी स्टेट की भवानी देवी सिंह (Shrimati Bhawani Devi Singh) से हुआ. उनके दो बेटे हैं. उनके नाम विश्व विजय सिंह और त्रिशिवम राजे सिंह हैं.
देवेंद्र प्रताप सिंह पर कोई 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)
स्थायी पता : मोती महल, पैलेस रोड, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल: 7999860339
वर्तमान पता : 101, स्वर्ण जयंती सदन डीलक्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली. 110001
दूरभाष- (011)-21430044
देवेंद्र प्रताप सिंह की शिक्षा (Devendra Pratap Singh Education)
देवेंद्र प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पढ़ाई की. उन्होंने वर्ष 1991 में इतिहास विषय में एमए की डिग्री प्राप्त की है. मायनेता के अनुसार उन्होंने वर्ष 1991 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए किया था.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
देवेंद्र प्रताप सिंह राजनीतिक करियर (Devendra Pratap Singh Political Career)
देवेंद्र प्रताप सिंह ने करीब बीस वर्ष पहले बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद पार्टी संगठन में काम करना शुरू किया. वर्ष 2005 में उन्हें बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया. वर्ष 2008 में वे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य बने. इसके बाद वर्ष 2011 में उन्होंने रायगढ़ जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई, इसके साथ ही इसी वर्ष उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी सदस्य बनाया गया.
राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक और क्षेत्रीय गतिविधियों में भी सक्रिय रहे. वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए. इसके अलावा उन्होंने रेलवे मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया. बिलासपुर संभाग में वे जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष और रायगढ़ जिला गोंड समाज के संरक्षक भी रहे. फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. उस समय पार्टी ने वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय की जगह उन्हें मौका दिया था. 20 फरवरी 2024 को वे निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. उनका कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 से शुरू हुआ.
राज्यसभा सांसद के रूप में देवेंद्र प्रताप सिंह सितंबर 2024 से कोयला, खान और इस्पात संबंधी समिति के सदस्य हैं. इसके अलावा वे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति और विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य हैं. दिसंबर 2024 से वे रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सदस्य भी हैं. अप्रैल 2024 में भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2030 तक निर्धारित है.
देवेंद्र प्रताप सिंह की संपत्ति (Devendra Pratap Singh Property)
2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार देवेंद्र प्रताप सिंह की कुल घोषित संपत्ति 6.22 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 8.51 लाख रुपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको देवेंद्र प्रताप सिंह जीवनी (Devendra Pratap Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












